न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द बंद होने वाला है ये बैंक, तुरंत निकाल ले अपना पैसा

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा, 'आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को स्वेच्छा से लिक्विडेट करने के आवेदन पर मुंबई हाई कोर्ट ने 18 सितंबर 2019 को आदेश जारी कर दिया है।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Nov 2019 9:54:00

जल्द बंद होने वाला है ये बैंक, तुरंत निकाल ले अपना पैसा

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा, 'आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को स्वेच्छा से लिक्विडेट करने के आवेदन पर मुंबई हाई कोर्ट ने 18 सितंबर 2019 को आदेश जारी कर दिया है।' भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक कंपनी के स्वेच्छा से अपना कारोबार समेटने का आवेदन करने के बाद उसके लिक्विडेशन यानी बंद करने को मंजूरी दे दी गई है। आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स लिमिटेड (ABIPBL) बैंक की शुरुआत फरवरी 2018 में हुई थी।

आपको बता दे, इस साल जुलाई की शुरुआत में आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक ने अपना कारोबार समेटने की घोषणा की थी। कंपनी ने इसके पीछे अहम वजह 'अप्रत्याशित घटनाक्रम' के चलते कारोबार का 'अव्यवहारिक' होना बताई थी। इसके बाद उन्होंने ऑफिशियल वेबसाइट www.adityabirla.bank पर मैसेज के जरिए अपने कारोबार को समेटने की जानकारी दी। इस मैसेज में बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए लिखा है- हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि बैंक ने आपकी जमा राशि की वापसी के लिए पूरी व्यवस्था की है।

aditya birla,idea payments bank,liquidation,rbi notification,news,news in hindi

वेबसाइट पर उपलब्‍ध मैसेज में आगे कहा गया है कि हम आपसे ऑनलाइन / मोबाइल बैंकिंग / निकटतम बैंकिंग प्‍वाइंट के माध्यम से पेमेंट बैंक में जमा राशि को ट्रांसफर कराने का अनुरोध करते हैं। इसके साथ ही बैंक ने हेल्‍पलाइन नंबर 18002092265 दिए हैं। इसके अलावा vcare4u@adityabirla.bank पर ईमेल कर जानकारी ले सकते हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोई कंपनी अपने पेमेंट बैंक का कारोबार समेट रही है।

इससे पहले टेक महिंद्रा, चोलामंडलम इन्‍वेस्‍टमेंट और फाइनेंस कंपनी, आईडीएफसी बैंक और टेलीनोर फाइनेंशियल सर्विसेस ने भी पेमेंट बैंक सर्विस को बंद कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इन सभी कंपनियों को पेमेंट बैंक सर्विस के लिए 2015 में लाइसेंस जारी किए थे।

आरबीआई के नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मुंबई हाई कोर्ट ने डेलॉइट ताउचे तोमस्तु इंडिया (एलएलपी) के वरिष्ठ निदेशक विजयकुमार वी. अय्यर को इसके लिए लिक्विडेटर नियुक्त किया है।

बता दे, पेमेंट बैंकिंग बाजार में अब तक चार कंपनियां बोरिया बिस्तर समेट चुकी हैं। टेक महिंद्रा, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट ऐंड फाइनैंस कंपनी और दिलीप सांघवी , आईडीएफसी बैंक लिमिटेड और टेलीनॉर फाइनैंशल सर्विसेस के गठबंधन में बना भुगतान बैंक बाजार छोड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत