न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान की अब खैर नहीं, रूस से आएंगे नए 33 लड़ाकू विमान

भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के लड़ाकू दस्ते को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए एयरफोर्स 33 नए कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का प्रपोज़ल तैयार कर रहा है जिनमें 21 मिग-29 और 12 सुखोई 30 विमान शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Aug 2019 12:11:01

पाकिस्तान की अब खैर नहीं, रूस से आएंगे नए 33 लड़ाकू विमान

कश्मीर (Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान (Pakistan) के साथ गहराए तनाव के बीच भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के लड़ाकू दस्ते को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए एयरफोर्स 33 नए कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का प्रपोज़ल तैयार कर रहा है जिनमें 21 मिग-29 और 12 सुखोई 30 विमान शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि अगले कुछ सप्ताह में रक्षा मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक होने वाली है, जिसमें भारतीय वायुसेना 33 लड़ाकू विमान खरीदने का प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में हैं।

हाल ही में भारतीय वायुसेना के कई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे, जिसके चलते इनकी संख्या में भी कमी आई है। लिहाजा इन नए लड़ाकू विमानों को वायुसेना के बेड़े में शामिल करके इसकी कमी को दूर किया जा सकेगा। 12 सुखोई विमानों के शामिल होने से भारतीय वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमानों के बेड़े की संख्या 272 हो जाएगी।

भारतीय वायुसेना जिन 21 मिग 29 विमानों की खरीद की बात कर रही है वह रूस (Russia) से मंगाए जाएंगे। रूस ने भारत की नए फाइटर विमान की ज़रूरतों को देखते हुए ये विमान बेचने की इच्छा जताई थी। योजना के अनुसार जो मिग 29 एस विमान दिए जाएंगे वह लेटेस्ट अपग्रेडेड विमान हैं जो पहले से ही भारतीय वायुसेना में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। विमान में लगे राडार और अन्य उपकरण आधुनिक तकनीक से लैस और अपग्रेडेड हैं। भारतीय वायुसेना के बेड़े में मिग-29 पहले से ही शामिल हैं। नए मिग-29 के रडार और अन्य उपकरण भी आधुनिक मानकों के अनुरूप होंगे।

समाचार एजेंसी एनआईए ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इन लड़ाकू विमानों की सौदेबाजी एडवांस स्टेज में है। भारतीय वायुसेना जल्द से जल्द इस सौदे को अंतिम रूप देने की कोशिश में जुटी है। भारतीय वायुसेना के पायलट मिग-29 उड़ाने में बेहद माहिर हैं। हालांकि रूस द्वारा जिन लड़ाकू विमानों को देने की पेशकश की गई है, वो पहले से शामिल मिग-29 से अलग हैं।

नौसेना भी मिग-29 'K' को उड़ाती है, लेकिन इसे लड़ाकू विमान का उसका अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा है। लैंड करने के बाद इस लड़ाकू विमान की सेटिंग चेंज हो जाती है। भारतीय वायुसेना लंबे समय से मिग 29 का इस्तेमाल कर रही है और यहां के पायलट भी इससे अच्छी तरह से वाकिफ हैं। लेकिन अब जिस विमान को लेकर बातचीत चल रही है वह पहले की तुलना में अलग हैं। भारतीय वायु सेना के पास मिग-29 के तीन स्क्वाड्रन है, जिन्हें अपग्रेड किया जा रहा है। एक स्क्वाड्रन में 16-18 लड़ाकू विमान होते हैं। इसके अलावा दो ट्रेनिंग विमान भी होते हैं। वैसे कुछ स्क्वाड्रन में अधिक विमान भी होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर