न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एम्स ने लालू यादव को भेजा रांची, फिट बता दे दी छुट्टी

सोमवार को लालू यादव को अचानक एम्स से छुट्टी दे दी गई। उन्हें आज रांची की अस्पताल में वापस भेजा जा सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Apr 2018 3:44:50

एम्स ने लालू यादव को भेजा रांची, फिट बता दे दी छुट्टी

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दिल्ली के ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट में किडनी और दिल से जुड़ी कई बीमारियों का इलाज चल रहा है। सोमवार को लालू यादव को अचानक एम्स से छुट्टी दे दी गई। उन्हें आज रांची की अस्पताल में वापस भेजा जा सकता है। चानक लालू के डिस्चार्ज किए जाने की खबर के बीच लालू व्हील चेयर से अस्पताल से बाहर निकलते नजर आए। एम्स के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लगी थी। लालू चारा घोटाला में दोषी करार दिए जाने के बाद से ही रांची की जेल में बीमार चल रहे थे इसलिए उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर रांची के अस्पताल से दिल्ली के AIIMS रेफर किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।

वही लालू यादव ने एम्स से उनकी छुट्टी किए जाने को एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत उठाया गया कदम बताया है। रांची वापस भेजे जाने के एम्स के फैसले पर उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यंत्री तेजस्वी यादव ने हैरानी जताई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि एम्स का ये फैसला जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। एम्स में उनका इलाज बेहतर तरीके से चल रहा है। मैं हैरान हूं कि आखिर एम्स की ओर से ये फैसला क्यों लिया गया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सिर्फ एम्स प्रशासन ही बता सकता है कि आखिर उन्हें वापस रांची भेजे जाने के पीछे क्या वजह है। एम्स से डिस्चार्ज किए जाने की जानकारी मिलते ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को एम्स प्रशासन को पत्र लिखकर उन्हें यहीं रखने की गुहार लगाई है। एम्स प्रशासन को लिखे गए पत्र में लालू ने कहा है, 'मैं वापस रांची अस्पताल में स्थानांतरित नहीं होना चाहता, क्योंकि उस अस्पताल मेरी बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। रांची मेडिकल कॉलेज में वह सुविधा नहीं मिलेगी जैसी एम्स में मिल रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें वापस रांची न भेजा जाए।'

lalu yadav,aiims,hospital,ranchi

एम्स प्रशासन को लिखा गया लालू का पत्र

एम्स निदेशक संबोधित इस पत्र में लालू ने लिखा, मुझे बताया गया है कि मुझे अस्पताल से छुट्टी करने की कार्रवाई हो रही है। मुझे रांची मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में अच्छे इलाज के लिए भेजा गया था। अभी मेरी तबियत ठीक नहीं हुई है। मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं कि मैं हृदयरोग, किडनी इंफेक्शन, शुगर एवं कई अन्य प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हूं। कमर में दर्द है और बार-बार चक्कर आ रहा है। मैं कई बार बाथरूम में गिर भी गया हूं। मेरा रक्तचाप और शुगर बीच-बीच में बढ़ भी जाता है। इन सब बीमारियों का इलाज यहां चल रहा है।

मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि बिरसा मुंडा कारागार और रांची मेडिकल कॉलेज में किडनी की बीमारी का कोई समुचित इलाज व देखभाल की व्यवस्था नहीं है। प्रत्येक नागरिक का यह मूलभूत संवैधानिक अधिकार है कि उसका इलाज उसकी संतुष्टि के अनुसार हो। न जाने किस एजेंसी या राजनीतिक दबाव में मुझे एकाएक यहां से हटाने का निर्णय लिया जा रहा है। आपको यह मालूम हो कि मैं कस्टडी में बंदी हूं। दिल्ली से रांची जाने में ट्रेन से 16 घंटे लगते हैं।

डॉक्टर भगवान के दूसरे रूप होतें हैं। उन्हें किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के दबाव में आकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। उनका प्रथम कर्तव्य होता है मरीज के स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार। इसलिए मैं जबतक पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं होता हूं तब तक मुझे यहीं रखकर मेरा इलाज किया जाए। अगर मुझे इस आयुर्विज्ञान संस्थान से रांची मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है और इससे मेरे जीवन पर किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आप सब पर होगी, यह मैं आपको सूचित कर रहा हूं।

जानकारी के अनुसार चारा घोटाला में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव फिलहाल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लालू एम्स में हो रहे उनके इलाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं और उन्हें इससे लाभ भी मिल रहा है। ज्ञात हो कि बीते काफी दिनों से लालू का इलाज दिल्ली एम्स अस्पताल में चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत