न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी हत्या का सीन रिक्रिएट करने वाली हिंदू महासभा की नेता बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूण्यतिथि (Mahatma Gandhi Death Anniversary) पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कुछ कार्यकर्ताओं ने ऐसी हरकत की, जिसने एक बार फिर से हर भारतीय को शर्मसार कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Jan 2019 9:32:20

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी हत्या का सीन रिक्रिएट करने वाली हिंदू महासभा की नेता बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूण्यतिथि (Mahatma Gandhi Death Anniversary) पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कुछ कार्यकर्ताओं ने ऐसी हरकत की, जिसने एक बार फिर से हर भारतीय को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, पूरे देश में बुधवार को शहीद दिवस के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi Death Anniversary) को श्रद्धांजलि दी गई। 71 साल पहले 30 जनवरी के दिन नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse)नाम के हत्यारे ने अहिंसा के इस पुजारी की हत्या कर दी थी। मगर इसी मौके पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बुधवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) की पूजा पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांधी जी के पुतले को गोली मारी। पूजा शकुन पांडे ने महात्मा गांधी के पुतले पर तीन गोलियां चलाईं, पेट्रोल छिड़कर पुतले को फूंका और मिठाई बांटी। इतना ही नहीं इस दौरान 'गोडसे जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए।

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की पुण्यतिथि पर उनकी हत्या का सीन रिक्रिएट करने वाली हिंदू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडे बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ दिख चुकी है। अपने फेसबुक पोस्ट में पूजा शकुन पांडे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री उमा भारती के साथ भी नजर आ चुकी है। इस फोटो को 19 मार्च 2017 को पोस्ट किया गया था, मगर अब शायद इसे हटा लिया गया है।

hindu mahasabha leader pooja shakun pandey,mahatma gandhis assassination,pooja shakun pandey,shivraj singh chouhan,uma bharti,nathuram godse,mahatma gandhi,hindu mahasabha,vinayak damodar savarkar,shaurya divas,assassination of mahatma gandhi,veer savarkar,mahatma gandhi death anniversary

सोशल साइट पर वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, उसमें कहा गया है कि कुछ पुलिसकर्मी जब गश्त पर थे तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग गांधी जी की तस्वीर को गोली मार हैं। जिस पुलते को गोली मारी गई, उसमें खून जैसे रंग का तरल पदार्थ रखा हुआ था, जब उसे गोली मारी गई तो वह खून उसमें से बहने लगा। पुलिस ने बताया कि जब वह उन लोगों को पड़कने गई तो वे वहां से भाग गए। बता दें जब महात्मा गांधी की इस तरह से बदसलूकी मीडिया के सामने की गई। हिंदू महासभा के लोगों ने मीडिया के सामने ही फोटो सेशन भी करवाए। एफआईआर में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन और उनके पति अशोक पांडे सहित 13 लोगों का नाम लिखा गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीनियर पुलिस अधिकारी आकाश कुल्हारी ने कहा कि महात्मा गांधी की 71वीं पूण्यतिथि पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारी। यह घटना शहर के नौरंगाबाद के पास में एक घर की है। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद पूजा शकुन ने मीडिया को बताया कि उसके संगठन ने हत्या की 'रिक्रिएशन' करके नई परंपरा की शुरुआत की है। और अब दशहरा पर राक्षस राजा रावण के उन्मूलन के समान इसका अभ्यास किया जाएगा। नाथूराम गोडसे के सम्मान में हिंदू महासभा महात्मा गांधी पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में मनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत