न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या भारत आते-आते कमजोर हुआ कोरोना वायरस? जाने क्या कहना है WHO का?

कोरोना वायरस दुनियाभर के करीब 200 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। इससे करीब 10 लाख 14 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। करीब 53 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 12:57:24

क्या भारत आते-आते कमजोर हुआ कोरोना वायरस? जाने क्या कहना है WHO का?

कोरोना वायरस दुनियाभर के करीब 200 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। इससे करीब 10 लाख 14 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। करीब 53 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2 लाख 12 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। सिर्फ अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 6 हजार पार कर गई है। अमेरिका में अब तक संक्रमण के 2 लाख 45 हजार 66 मामले सामने आए हैं। 6 हजार 75 मौतें हुई हैं। यहां सबसे ज्यादा संक्रमण के करीब 93 हजार मामले न्यूयॉर्क में हैं। इनमें 50 हजार मामले केवल न्यूयॉर्क सिटी के हैं। शहर में लगभग 1 हजार 562 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को यहां 4 हजार नए केस सामने आए और 188 लोगों की मौत हुई है।

यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। इस महाद्वीप में कोरोना वायरस के 508,271 मामले दर्ज किए गए हैं और 34,571 लोगों की मौत हुई है। इटली सबसे प्रभावित देशों में है जहां 13,155 लोगों की मौत हुई है जबकि स्पेन में 10,003 लोगों की इस महामारी से जान गई है।

भारत को कम चिंता की जरूरत

वहीं भारत की बात करे तो यहां संक्रमितों की संख्या 2500 से पार चली गई है और 73 लोगों की इस वायरस से मौत हो गई है। भारत में कुछ डॉक्टर मानते हैं कि भारत को कम चिंता की जरूरत है। बीसीजी वैक्सीन, मलेरिया वाले इलाकों में कम संक्रमण के आंकड़े इसकी वजह हैं। साथ ही भारत आते-आते वायरस कमजोर हुआ है? ऐसे में डब्ल्यूएचओ के विशेष प्रतिनिधि डॉ डेविड नवारो का कहना है कि हम सच में उम्मीद करते हैं कि यहां पहुंचते-पहुंचते वायरस की ताकत कम हो जाए। उन तमाम देशों में जहां मौसम गर्म है, वहां लोग संक्रामक बीमारियों के संपर्क में रहते हैं। उनकी प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है। हम उम्मीद करते हैं कि यहां कोविड-19 भारतीयों के शरीर में ही हार जाए।

जहां तक बीसीजी इम्यून सिस्टम की वजह से लोगों में संक्रमण से बचाव की बात है, तो मैं इससे भी मदद मिलने की उम्मीद करता हूं। साथ ही, लोगों का एज ग्रुप बीमारी से मुकाबले का अहम फैक्टर है। उम्र की बात करें, तो कई विकासशील देशों में और भारत में उस आयुवर्ग के कम लोग होंगे, जो इससे प्रभावित हों।

डॉ डेविड नवारो ने कहा कि हम इस देश के लोगों के लिए बेहतरी की उम्मीद करते हैं। लेकिन, आप केवल उम्मीद पर जंग नहीं जीत सकते। सभी मेडिकल प्रोफेशनल्स की तरह मेरी भी दिल से कामना है कि भारत में ये वायरस दुनिया में सबसे कम खतरनाक हो। लेकिन हमें तब भी एयतियाती कदम उठाने होंगे। तैयारी करनी होगी। लॉकडाउन के जरिए सोशल डिस्टेंसिंग बढ़ानी होगी। इलाज की तैयारी करनी होगी, ताकि अगर हमारी उम्मीदें कामयाब नहीं हो पाईं, तो अचानक मुश्किलें न बढ़ जाएं। हमें दूसरे देशों की तरह हालात का सामना न करना पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर