न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहिन ने अपने भाई पर लगाया मां और बेटी की हत्या का आरोप, चाकू से गला रेतकर दिया गया वारदात को अंजाम

दोहरी हत्या में मृतका की बेटी सोनी ने मां और अपने बेटे की हत्या का आरोप भाई विशाल पर लगाया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 9:00:36

बहिन ने अपने भाई पर लगाया मां और बेटी की हत्या का आरोप, चाकू से गला रेतकर दिया गया वारदात को अंजाम

देखा गया हैं कि हत्या के अधिकतर मामलों में परिचित ही निकलते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर नया टोला में सामने आया जहां गुरुवार को घर के कमरे में ही रिटायर रेलकर्मी वीरेंद्र सिंह की पत्नी चंदा (62) और उनके नाती नैतिक (14) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरी हत्या में मृतका की बेटी सोनी ने मां और अपने बेटे की हत्या का आरोप भाई विशाल पर लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कमरे में खून का जमा होना और बेटे का मोबाइल बंद कर फरार होने जैसे कई साक्ष्य हैं जिससे पुलिस के शक की सुई घर के ही किसी व्यक्ति की ओर जा रही है।

दरअसल शाम सात बजे के करीब वीरेंद्र सिंह जब घर में गए तो अंदर का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। पड़ोसी को भी उनके चीखने से ही पता चला कि घर में कोई अनहोनी हुई है। इतना ही नहीं हत्या दोपहर में ही हो गई थी और वीरेंद्र जब शाम को अंदर गए और शव देखकर घबराने लगे तो बात पड़ोसी के साथ ही पुलिस तक पहुंच सकी।

जानकारी के मुताबिक, नैतिक के गले पर चोट के निशान होने के अलावा शरीर पर अन्य जगह पर गहरा घाव था। इसी तरह चंदा के शरीर पर भी कई जगह घाव के निशान दिखे थे। कमरे में दोनों अकेले थे। उस कमरे में किसी का आना जाना नहीं था मगर घर में किसी की हत्या हो वह भी चाकू से गोदकर और किसी को भनक तक ना लग सके यह आसानी से किसी के भी गले नहीं उतर रहा। वह भी तब जब बाहर वीरेंद्र सिंह खुद मौजूद थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोपहर दो से तीन बजे के बीच नानी और नाती की हत्या कर दी गई थी। पूर्व में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आने पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला की बहू रचना को हिरासत में ले लिया। रचना के पति विशाल की तलाश में जुट गई। उधर मृतका की बेटी सोनी को साथ लेकर पुलिस थाने चली गई। वह भाई पर ही हत्या का आरोप लगा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’