न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिपोर्ट : 2020 तक ताजमहल से भी ऊंचा हो जाएगा दिल्ली के गाजीपुर में कचरे का ढेर

भारत की राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ा कचरे का ढेर जिसके वर्तमान में उचाई 65 मीटर यानि 213 फीट है। अगर यह इसी गति से बढ़ता रहा तो 2020 में यह करीब 73 मीटर ऊंचा हो जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jun 2019 5:55:28

रिपोर्ट : 2020 तक ताजमहल से भी ऊंचा हो जाएगा दिल्ली के गाजीपुर में कचरे का ढेर

भारत की राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ा कचरे का ढेर जिसके वर्तमान में उचाई 65 मीटर यानि 213 फीट है। अगर यह इसी गति से बढ़ता रहा तो 2020 में यह करीब 73 मीटर ऊंचा हो जाएगा। यह ऊंचाई आगरा के ताजमहल से भी ज्यादा होगी। शहर के पूर्वी इलाके गाजीपुर में इस कचरा भराव क्षेत्र में पक्षी, बाज, गाय, कुत्ते, चूहे जानवर खाने के लिए मंडराते रहते हैं। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में पूर्वी दिल्ली के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अरुण कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र का दायरा हर साल 10 मीटर बढ़ रहा है। हालाकि इसकी क्षमता 2002 में ही पूरी हो गई थी। इसे तब ही बंद किया जाना था। मगर अभी भी शहर का मलबा सैकड़ों ट्रकों के जरिए यहां डाला जा रहा है। दिल्ली नगर निगम अधिकारी ने नाम न बताए जाने की शर्त पर कहा, ‘‘गाजीपुर में हर दिन 2 टन कचरा डाला जाता है।’’ इसकी गंदी बदबू आसपास के क्षेत्र को खराब कर रही है।

ghazipur landfill,ghazipur,ghazipur garbage mound,delhi pollution,ghazipur landfill,mount everest of garbage,news,news in hindi

पर्यावरण रक्षा समूह चिंतन की प्रमुख चित्रा मुखर्जी ने कहा, ‘‘यह सबकुछ तुरंत बंद होना चाहिए। लगातार कचरा डालने के कारण हवा और पानी दोनों प्रदूषित हो रहे हैं।’’ रहवासी पुनीत शर्मा का कहना था, ‘‘जहरीली बदबू ने हमारा जीवन नर्क बना दिया है। लोग हमेशा बीमार रहने लगे हैं।’’ सुप्रीम कोर्ट ने भी बीते साल चेतावनी देते हुए कहा था कि इस कचरे के ढेर पर जल्द ही लाल लाइट लगाना पड़ेगी ताकि इसके ऊपर से गुजरने वाले हवाई जहाजों को सावधान किया जा सके। सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट की सीनियर रिसर्चर शांभवी शुक्ला ने कहा, ‘‘कचरे से निकलने वाली मीथेन गैस हवा में घुलने के बाद और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है।’’ सरकार ने 2013 से 2017 के बीच सर्वे करवाया। इसमें दिल्ली में 981 लोगों की मौत इन्फेक्शन के कारण हुई जबकि 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हुए।

ghazipur landfill,ghazipur,ghazipur garbage mound,delhi pollution,ghazipur landfill,mount everest of garbage,news,news in hindi

2018 में इस ढेर का एक हिस्सा बारिश के कारण ढह गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद यहां कचरा डालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मगर कुछ दिन बाद ही यह क्रम फिर शुरू हो गया क्योंकि अधिकारियों को इसका कोई विकल्प नहीं मिल पाया।

बता दे, भारत में कचरे के पहाड़ अगले कुछ वर्षों में बड़े हो जाएंगे। भारत के शहर दुनिया के सबसे ज्यादा कचरा पैदा करने वाले शहरों में शामिल हैं। इनसे सालाना 6 करोड़ 20 लाख टन कचरा निकलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत