न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली से पहले उल्लुओं के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से ज्यादा कीमत

गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान दुर्लभ प्रजाति के पांच उल्लुओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गाजियाबाद निवासी सुमित और प्रदीप के रूप में हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Oct 2019 10:50:32

दिवाली से पहले उल्लुओं के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से ज्यादा कीमत

दिवाली में तांत्रिक गतिविधियों में उल्लू का इस्तेमाल होता है। इसके लिए दिवाली से पहले उल्लुओं की तस्करी की घटना में तेजी आ जाती है। हाल ही में ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद से सामने आया हैं। गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान दुर्लभ प्रजाति के पांच उल्लुओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गाजियाबाद निवासी सुमित और प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्लभ प्रजाति के इन उल्लुओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। पुलिस इस दोनों तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है। इस तस्करी से जुड़े और लोगों की जानकारी हासिल की जा रही है। साथ ही तस्करी करके लाए गए इन उल्लुओं के खरीदारों के बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि इन्हें खरीदने का ऑर्डर देने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाइक पर एक बाल्टी में बंद करके इन उल्लुओं को ले जा रहे थे, तभी इनको वैशाली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। भारतीय वन्य जीव अधिनियम-1972 की अनुसूची-एक के तहत उल्लू संरक्षित जीव है। ये विलुप्त प्राय जीवों की श्रेणी में दर्ज है। इनके शिकार और तस्करी करने पर तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है। इनके पालने पर भी प्रतिबंध है। पूरी दुनिया में उल्लू की लगभग 225 प्रजातियां हैं।

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के दौरान उल्लुओं की तस्करी के मामले बीते कुछ वर्षों में सामने आए हैं। इसके चलते उल्लुओं की तस्करी रोकने के लिए इंदिरापुरम इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के पॉश इलाके वैशाली में उल्लुओं को ले जा रहे दो तस्करों सुमित और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गाजियाबाद के सिहानी गेट के रहने वाले हैं।

ghaziabad,indirapuram,two bird smugglers arrested,five owls,police,crime,crime news in hindi,news,news in hindi

बता दे, उल्लू को लक्ष्मी जी का वाहन कहा जाता है, इस लिहाज से उल्लू शुभ माना गया है। इस दिन उल्लू की पूजा की जाती है और पूजा के बाद इसी उल्लू की बलि दे दी जाती है। दिवाली पर बलि के लिए तैयार करने के लिए उसे मांस-मदिरा भी दी जाती है। पूजा के बाद बलि दी जाती है और बलि के बाद शरीर के अलग-अलग अंगों को अलग-अलग जगहों पर रखा जाता है जिससे समृद्धि हर तरफ से आए। जैसे- माना जाता है कि उसकी आंखों में सम्मोहित करने की ताकत होती है, लिहाजा उल्लू की आंखें ऐसी जगह रखते हैं जहां मिलना-मिलाना होता हो। पैर तिजोरी में रखा जाता है। चोंच का इस्तेमाल दुश्मनों को हराने के लिए होता है। वशीकरण, मारण जैसी कई तांत्रिक क्रियाओं के लिए उल्लुओं का इस्तेमाल होता है। सम्मोहन के लिए उल्लू के नाखून से काजल भी बनाया जाता है। इसे लेकर बहुत सी मान्यताएं हैं जो जगह के हिसाब से बदलती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद