न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या बॉयफ्रेंड के कहने पर बॉलीवुड छोड़ रही है ज़ायरा वसीम : फारूक अब्दुल्ला

बॉलीवुड अभिनेत्री ज़ायरा वसीम (Zaira Wasim) ने इस्लाम का हवाला देकर फिल्मों को अलविदा कह दिया। इसपर एक तीखी बहस छिड़ गई है, हर कोई अपने-अपने तर्क रख रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jul 2019 5:42:36

क्या बॉयफ्रेंड के कहने पर बॉलीवुड छोड़ रही है ज़ायरा वसीम : फारूक अब्दुल्ला

बॉलीवुड अभिनेत्री ज़ायरा वसीम (Zaira Wasim) ने इस्लाम का हवाला देकर फिल्मों को अलविदा कह दिया। इसपर एक तीखी बहस छिड़ गई है, हर कोई अपने-अपने तर्क रख रहा है। जायरा वसीम के इस बयान के बाद बॉलीवुड सेलेब्स में बहुत गुस्सा नजर आ रहा है। वे अपनी नाराजगी को सोशल मीडिया के जरिये प्रकट कर रहे हैं। गौरतलब है कि 18 वर्षीय जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए ऐलान किया था कि वे अभिनय को छोड़ रही हैं, क्योंकि इसकी वजह से वो अपने अल्लाह से दूर हो रही हैं। अब इस पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर से भी तीखी आलोचना हो रही है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि इस्लाम काफी लिबरल धर्म है, ये किसी को कोई भी काम करने से नहीं रोकता है। उन्होंने कहा कि ज़ायरा (Zaira Wasim) का फिल्मों को छोड़ने का निर्णय सही नहीं है।

हालांकि, इसी के साथ फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि क्या पता उनके (ज़ायरा) बॉयफ्रेंड या फिर होने वाले पति ने उन्हें फिल्में छोड़ने के लिए कह दिया हो। अब्दुल्ला बोले कि अगर मैं उन्हें कभी मिलूंगा तो उन्हें ज़रूर बोलूंगा कि वह काफी अच्छा काम कर रही थीं।

उनके निर्णय की आलोचना करने के साथ-साथ फारूक अब्दुल्ला ने ये भी कह दिया कि ये उनकी पर्सनल च्वाइस है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में काम करने से कोई गैरमुस्लिम नहीं बन जाता है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने भी जायरा के फैसले पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि जायरा के फैसले पर टिप्पणी करने वाले हम कौन होते हैं, वह अपनी ज़िंदगी के साथ क्या करना चाहती हैं यह उनका निजी मामला है। जबकि एक्टर रजा मुराद ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि यह उनका निजी मामला है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए।

ज्ञातव्य है कि दंगल में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभा चुकी जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने रविवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बॉलीवुड छोडऩे का ऐलान किया था। उन्होंने इस फैसले की वजह धर्म को बताया था। जायरा (Zaira Wasim) ने अपने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए अपनी कंफेशन जाहिर की थी। जायरा (Zaira Wasim) के इस नोट पर कई सेलेब्स की प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं। इनमें लेखिका तस्लीमा ने लिखा ‘मेरे रोंगटे खड़े हो गए! बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) अब अभिनय छोडऩा चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके अभिनय करियर ने अल्लाह में उनके विश्वास को लगभग खत्म कर दिया है। क्या नैतिक निर्णय है! मुस्लिम समुदाय की कई प्रतिभाएं बुर्के के अंधेरे में जाने को मजबूर हैं।’

जायरा के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर एक तीखी बहस शुरू हो गई थी। कुछ सेलेब्स ने जायरा के निर्णय को सराहा और कहा कि वह खुद क्या करना चाहती हैं इसके लिए आज़ाद हैं। तो वहीं कुछ ने धर्म के नाम पर काम छोड़ने को बेतुकी बात बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत