न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जायरा वसीम के मैनेजर का बयान, कम्प्रोमाइज हुए सोशल मीडिया अकाउंट

फिल्म दंगल से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अपने सभी फैंस को चौंका दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 01 Jul 2019 12:29:43

जायरा वसीम के मैनेजर का बयान, कम्प्रोमाइज हुए सोशल मीडिया अकाउंट

फिल्म दंगल से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अपने सभी फैंस को चौंका दिया है। दरअसल जायरा ने अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री को छोडऩे का फैसला लिया और अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक लम्बी और इमोशनल पोस्ट लिखकर इस बात का ऐलान भी किया है। जायरा ने बॉलीवुड को छोडऩे के लिए धर्म से अपनी दूरी को वजह बताया है। जायरा ने अपनी पोस्ट में कहा कि फिल्मों में सफलता पाकर वे खुश तो हैं, लेकिन ये नई जिंदगी जो वो अब जी रही हैं, वो उनके लिए नहीं है और चाह कर भी इस नए जीवन में खुश नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो अब जो कुछ कर रही हैं उसकी वजह से इस्लाम से दूर हो गई हैं। इस पूरे मामले में जायरा के मैनेजर का बयान सामने आ गया है।

जायरा की सोशल मीडिया पोस्ट से हर कोई हैरान है। हालांकि इस पूरे मामले में जायरा के मैनेजर तुहिन एक दूसरी ही कहानी बताते नजर आ रहे हैं। तुहिन ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि जायरा के सभी सोशल मीडिया अकाउंट कम्प्रोमाइज हुए हैं और उन्होंने ये पोस्ट नहीं लिखे। उधर, आज तक से बातचीत में एक्ट्रेस जायरा वसीम ने खुद पुष्टि किया कि पोस्ट उन्होंने ही लिखे हैं। ये पोस्ट जायरा के सभी सोशल मीडिया पर हैं।

zaira waseem,dangal actress zaira waseem,zaira waseem quit bllywood,entertainment,bollywood

बता दें कि साल 2016 में जायरा ने आमिर खान की फिल्म दंगल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने भारतीय रेसलर गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाया था। फिल्म में जायरा के काम की दर्शकों और आलोचकों ने खूब सराहना की थी और इसी के चलते वे देशभर में मशहूर हो गई थीं। इतना ही नहीं जायरा उन कुछ बॉलीवुड एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी पहली फिल्म दंगल की रिलीज से पहले ही दूसरी फिल्म के लिए साइन कर लिया गया था। आमिर खान के साथ उनकी दूसरी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार आई थी, जिसके चर्चे देश विदेश में खूब हुए। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल ना किया हो लेकिन चीन के बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म खूब चली थी और इसने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। जायरा जल्द ही प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड कमबैक फिल्म द स्काई इज पिंक में उनकी बेटी बनी नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत