न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जायरा वसीम के बयान पर बॉलीवुड सेलेब्स ने निकाला गुस्सा, कहा कोई फर्क नहीं पड़ता

रविवार को सोशल मीडिया पर दंगल फेम जायरा वसीम के फिल्मों को अलविदा कहने का समाचार सुर्खियों में बना रहा है। सोशल मीडिया के बाद आज यह समाचार पत्रों की सुर्खियाँ बन गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 01 Jul 2019 1:25:43

जायरा वसीम के बयान पर बॉलीवुड सेलेब्स ने निकाला गुस्सा, कहा कोई फर्क नहीं पड़ता

रविवार को सोशल मीडिया पर दंगल फेम जायरा वसीम के फिल्मों को अलविदा कहने का समाचार सुर्खियों में बना रहा है। सोशल मीडिया के बाद आज यह समाचार पत्रों की सुर्खियाँ बन गया है। जायरा वसीम के इस बयान के बाद बॉलीवुड सेलेब्स में बहुत गुस्सा नजर आ रहा है। वे अपनी नाराजगी को सोशल मीडिया के जरिये प्रकट कर रहे हैं। गौरतलब है कि 18 वर्षीय जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए ऐलान किया था कि वे अभिनय को छोड़ रही हैं, क्योंकि इसकी वजह से वो अपने अल्लाह से दूर हो रही हैं। अब इस पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर से भी तीखी आलोचना हो रही है।

zaira wasim,zaira wasim quits,zaira wasim movies,zaira wasim statement,bollywood against zaira,dangal girl zaira wasim,entertainment,bollywood

रवीना टंडन ने कहा...

जायरा वसीम के इस ऐलान के बाद रवीना टंडन ने बिना अभिनेत्री का नाम लेते हुए एक ऐसा ट्वीट किया जिससे लग रहा है कि वो इसी के बारे में बात कर रही है। रवीना ने लिखा है, कोई फर्क नहीं पड़ता अगर दो फिल्म पुराना कलाकार उस फिल्म इंडस्ट्री के लिए कृतज्ञ नहीं है जिसने उसे बहुत कुछ दिया है तो बस यही इच्छा है कि वो पूरे सम्मान के साथ बाहर निकलें और अपने प्रतिगामी विचारों को खुद तक ही सीमित रखें।

zaira wasim,zaira wasim quits,zaira wasim movies,zaira wasim statement,bollywood against zaira,dangal girl zaira wasim,entertainment,bollywood

तस्लीमा नसरीन ने कहा...

जायरा के इस कदम की बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी काफी आलोचना की है। उन्होंने लिखा है, ‘हे भगवान, बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस जायरा वसीम अब फिल्मी दुनिया छोडऩा चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि एक्टिंग करियर उनका अल्लाह पर से विश्वास खत्म कर रहा है। कैसा विडबंना भरा फैसला है। मुस्लिम समुदाय में कितने टैलेंट को बुर्के के अंधेरे में जीवन बिताने के लिए मजबूर होना होगा।’

zaira wasim,zaira wasim quits,zaira wasim movies,zaira wasim statement,bollywood against zaira,dangal girl zaira wasim,entertainment,bollywood

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा...

जबकि फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी ट्वीट करते हुए कहा, ‘जायरा जी, मेरे लिए कला, सिनेमा और संगीत मुझे भगवान के करीब लाया है। अपने खुद के फैसले भगवान पर न थोपें क्योंकि आपके पुराने फैसलों से उनका फायदा नहीं हुआ। आपका इंस्टाग्राम स्टेस्स कहता है आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

zaira wasim,zaira wasim quits,zaira wasim movies,zaira wasim statement,bollywood against zaira,dangal girl zaira wasim,entertainment,bollywood

‘स्काई इज पिंक’ में आखिरी बार आयेंगी नजर

जायरा वसीम इन दिनों प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ में आखिरी बार नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अभी पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है। इस फिल्म को सोनाली बोस ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर भी नजर आने वाले हैं जिन्होंने फिल्म में जायरा वसीम के माता-पिता की भूमिका निभाई है। यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर और लेखिका आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म को 11 अक्टूबर 2019 में रिलीज किया जाना है।

बता दे, जायरा वसीम ने साल 2016 में आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वो साल 2017 में अद्वैत चंदन की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आईं और पूरी दुनियाभर में उनकी इस फिल्म की काफी सराहना हुई थी। ऐसे में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एक्ट्रेस जायरा वसीम का ये ऐलान चौंकाने वाला ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत