न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विधानसभा चुनाव 2018: मध्य प्रदेश-मिजोरम में 28 नवंबर, राजस्थान-तेलंगाना में 7 दिसंबर और छत्तीसगढ़ में होगी दो चरणों में वोटिंग, जानें पूरा कार्यक्रम

चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना) में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Oct 2018 4:33:24

विधानसभा चुनाव 2018: मध्य प्रदेश-मिजोरम में 28 नवंबर, राजस्थान-तेलंगाना में 7 दिसंबर और छत्तीसगढ़ में होगी दो चरणों में वोटिंग, जानें पूरा कार्यक्रम

चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना) में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान कर दिया। आयोग ने छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में एक चरण में ही चुनाव कराए जाएंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 231 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि राजस्थान में 200 सीटों पर, छत्तीसगढ़ में 91 सीटों पर, मिजोरम में 40 सीटों पर और तेलंगाना में कुल 119 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों में से तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस वक्त भाजपा की सरकार है। लिहाजा कांग्रेस के लिए इन राज्यों में चुनाव जीतना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 18 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद दूसरे चरण में 72 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश और मिजोरम में एक ही चरण में 28 नवंबर को वोटिंग कराने का ऐलान किया है। राजस्थाना और तेलंगाना में सात दिसंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 11 दिसंबर को होगी और उसी दिन परिणाम आ जाएंगे। चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी 5 राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो रहा है। वहीं मिजोरम सरकार का कार्यकाल 15 दिसंबर को समाप्त होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि 15 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चुनाव के लिए वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि हर बूथ पर सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। वहीं पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

चुनाव आयोग ने कहा कि उम्मीदवार अधिकतम 28 लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे। वोटिंग के लिए सबसे नयी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं मिजोरम में खर्च की सीमा 20 लाख तय की गई है। छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले चरण में ही चुनाव कराये जाएंगे। यहां पहले चरण के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी। 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और 3 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।

दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। वहीं मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इन दोनों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कर लिए जाएंगे। राजस्थान और तेलंगाना में मतदान 7 दिसंबर को होगा। पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

वहीं चुनाव आयोग ने कर्नाटक की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तारीखों का भी एलान कर दिया है। यहां तीनों सीटों शिमोगा, बेल्लारी और मंड्या में तीन नवंबर को चुनाव होंगे।

election commission of india,vidha sabha election,election date,rajasthan,madhya pradesh,chhattisgarh,mizoram,telangna,election 2018

राजस्थान में क्या हैं सियासी हालात

राजस्थान में पिछले चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में सीधी टक्कर है। पीएम मोदी ने राजस्थान में आज से चुनावी बिगुल भी फूंक दिया है। राज्य में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 160 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 25 और अन्य को 15 सीटें मिली थीं। राजस्थान में एक चरण में 7 दिसंबर को वोटिंग होगी और 11 दिसंबर को मतगणना होगी।

election commission of india,vidha sabha election,election date,rajasthan,madhya pradesh,chhattisgarh,mizoram,telangna,election 2018

मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार

मध्य प्रदेश में पिछले 15 बरसों से बीजेपी का लगातार शासन है। नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान का यह तीसरा कार्यकाल है। एमपी में इस बार बीजेपी को चुनौती मिलती दिख रही है। राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। यहां भी एक ही चरण में 28 नवंबर को वोटिंग होगी और 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

election commission of india,vidha sabha election,election date,rajasthan,madhya pradesh,chhattisgarh,mizoram,telangna,election 2018

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव

नवंबर 2013 में छत्तीसगढ़ में पिछला चुनाव हुआ था। इस बार दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। 11 दिसंबर को दूसरे राज्यों के साथ ही यहां के भी नतीजे घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि यहां 27 जिलों में विधानसभा की कुल सीटें 90+1 सीटें हैं, जिसमें से 90 पर चुनाव होता है, वहीं एक एंग्लो-इंडियन मनोनीत होता है। इस समय राज्य में बीजेपी सत्ता में है और डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी की भूमिका में है। इस समय बीजेपी के पास 49 सीटें, कांग्रेस के पास 39 सीटें और अन्य के पास 3 सीटें हैं।

election commission of india,vidha sabha election,election date,rajasthan,madhya pradesh,chhattisgarh,mizoram,telangna,election 2018

तेलंगाना में 7 दिसंबर को चुनाव

तेलंगाना में अप्रैल-मई 2014 में पिछला चुनाव हुआ था। इस बार राज्य में एक ही चरण में मतदान होगा। मतदान की तारीख 7 दिसंबर है। 11 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि राज्य के 31 जिलों में विधानसभा की कुल सीटें 119+1 सीटें हैं, जिसमें से 119 पर चुनाव होता है, वहीं 1 एंग्लो-इंडियन मनोनीत होता है। इस समय तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सत्ता में है और के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री हैं। राज्य में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। अभी TRS के पास 90 सीटें, कांग्रेस के पास 13 और अन्य के पास 16 सीटें हैं।

election commission of india,vidha sabha election,election date,rajasthan,madhya pradesh,chhattisgarh,mizoram,telangna,election 2018

मिजोरम

पिछला चुनाव हुआ- नवंबर 2013
इस बार चुनाव कब है- एक ही चरण में मतदान होगा। मतदान की तारीख 28 नवंबर है।
मतगणना कब होगी- 11 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

कुल विधानसभा सीटें- 8 जिलों में 40 सीटें

सत्ताधारी पार्टी- कांग्रेस
मुख्य विपक्षी पार्टी- मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)
मुख्यमंत्री- लाल थनहवला

अभी किसके पास कितनी सीटें:

कांग्रेस- 34 सीटें
MNF- 5 सीटें
अन्य- 1 सीट

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल