न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर आप नॉनवेज खाने का शौक फरमाते है तो इस खबर को पढ़ कर लगने वाला है झटका

अगर आप नॉनवेज खाने का शौक फरमाते है तो यह खबर आपके लिए चौकाने वाली हो सकती है दरहसल कोलकाता में एक चौकाने वाली बात सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 May 2018 1:17:44

अगर आप नॉनवेज खाने का शौक फरमाते है तो इस खबर को पढ़ कर लगने वाला है झटका

अगर आप नॉनवेज खाने का शौक फरमाते है तो यह खबर आपके लिए चौकाने वाली हो सकती है दरहसल कोलकाता में एक चौकाने वाली बात सामने आई है। अमरउजाला में छपी खबर के अनुसार कोलकाता में कई रेस्टोरेंट्स में कुत्तों व बिल्लियों के मीट से बनी डिश ग्राहकों को पेश की जा रही है। दरअसल, एक छापेमारी में करीब 20 टन ऐसा विवादित मीट बरामद किया गया, जिसमें कुत्ते व बिल्ली का मीट भी शामिल बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां बकरा, मुर्गा व अन्य जानवरों के मीट से होने वाली कमाई आधी से भी कम हो गई है, साथ ही बड़े से लेकर छोटे रेंस्टोरेंट्स को भी इस मार का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इसे महज अफवाह बताया जा रहा है, लेकिन इसे 'कौआ बिरयानी' का नाम दिया गया है। इस अफवाह को गंभीरता से ले रहे होटल एंड रेंस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया (एआरएईआई) ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी होटलों व रेंस्टोरेंट्स को कहा है कि वे रजिस्टर्ड सप्लायर से ही मीट खरीदें।

एआरएईआई के मेंबर्स का कहना है कि राज्य में ये अफवाह फैलाई जा रही है, लेकिन इसके खिलाफ कदम उठाया जाना भी जरूरी है। एचआरएईआई के प्रेसिडेंट सुदेश पोड्डार ने कहा कि उन छोटे सप्लायर्स को जांच के घेरे में लाया जा रहा है, जो छोटी जगहों से मीट खरीदते हैं। साथ ही फ्रीज में रखा हुआ मीट भी जांच के दायरे में है, लेकिन मीट की बिक्री में गिरावट चिंता का विषय है। कोलकाता के एक रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि ये चिंता का विषय है। हमारे ग्राहकों ने नॉनवेज की जगह वेज फूड को खाना शुरू कर दिया है। दक्षिणी कोलकाता में मश्हूर होटल शमीन के मालिक शेख शमीन का कहना है कि उनकी बिक्री में 60 फीसदी की गिरावट आई है। शेख का कहना है कि वे रोज का 25 से 30 किलो मीट खरीदते हैं, लेकिन इस अफवाह ही वजह से सिर्फ 8 किलो मीट ही इस्तेमाल हो पा रहा है। वहीं एक रेस्टोरेंट के मालिक ने इस अफवाह को झूठ बताया है। उसका कहना है कि उनके ग्राहकों को उनपर पूरा विश्वास है। इतना ही नहीं वह खरीदने वाले मीट की गुणवता को रोज चेक करते हैं।

20 टन कुत्तों व बिल्लियों का मीट रेड में बरामद

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बुधवार को कोलकाता के राजाबाजार में करीब 20 टन कुत्तों व बिल्लियों का मीट रेड में बरामद किया गया था। जिसका बुरा प्रभाव कोलकाता की मीट मार्केट ही नहीं रेस्टोरेंट्स पर पड़ रहा है। कोलकाता पुलिस ने इस आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रशासन का कहना है कि बरामद किए गए मीट को जांच के लिए भी भेज दिया गया है, इसलिए अभी किसी भी निष्कर्ष पर जाना ठीक नहीं होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुत्ते व बिल्ली के मीट को सामान्य मीट के साथ मिलाकर फ्रीज में रखा गया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि राज्य के कई हिस्सों में इस विवादित मीट की सप्लाई हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत