न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शोध में दावा / कोरोना के जाने के बाद भी लंबे अरसे तक लोगों के मन में रह सकता है इसक खौफ

कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया में भले ही एक समय बाद यह वायरस चला जाए लेकिन लोगों के मन से इसका खौफ लंबे अरसे तक बना रहने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 May 2020 11:37:29

शोध में दावा / कोरोना के जाने के बाद भी लंबे अरसे तक लोगों के मन में रह सकता है इसक खौफ

कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 51 लाख 94 हजार 99 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 20 लाख 80 हजार 923 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 34 हजार 616 हो गया है। अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 16 लाख 20 हजार 902 हो गई है। यहां अब तक 96 हजार 354 मौतें हुई हैं और 3 लाख 82 हजार 169 लोग ठीक हुए हैं। अमेरिका को इस वायरस से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

वहीं ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 20 हजार के पार हो गई। अमेरिका और रूस के बाद ब्राजील तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। बुधवार को यहां 1188 लोगों की जान गई है, जबकि 18 हजार 508 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या तीन लाख 10 हजार 921 पहुंच गई है।

भारत में 1 लाख 18 हजार 452 संक्रमित

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 18 हजार 452 हो गई है। संक्रमण 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 राज्यों में ही 86 हजार से ज्यादा, यानी 73% मरीज हैं। अकेले महाराष्ट्र में 41 हजार 642 संक्रमित हैं। इनमें से मुंबई में अब तक 25 हजार 500 केस आ चुके हैं। महाराष्ट्र के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीज 61% हैं। देश के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीजों की हिस्सेदारी 22% है।

गुरुवार को देश में 6025 नए मामले सामने आए। यह एक दिन में संक्रमितों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

coronavirus worldwide,coronavirus,depression due to coronavirus,depression due to lockdown,coronavirus lockdown,lockdown,india lockdown,covid-19,coronavirus india lockdown,news,news in hindi

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है। कोरोना वायरस के वैक्सीन की खोज में करीब 100 से ज्यादा देश जुटे हुए हैं। इसमें से कई देशों में टेस्टिंग शुरुआती चरणों में है तो कई देशों में परीक्षण का अंतिम दौर चल रहा है। अप्रैल महीने में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी थी कि कोरोना वायरस के वैक्सीन को बाजार में आने में कम से कम 12 महीने लगेंगे।

मन से इसका खौफ लंबे अरसे तक बना रहेगा

ऐसे में कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया में भले ही एक समय बाद यह वायरस चला जाए लेकिन लोगों के मन से इसका खौफ लंबे अरसे तक बना रहने वाला है। लोगों की लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक सेहत खराब रह सकती है।

coronavirus worldwide,coronavirus,depression due to coronavirus,depression due to lockdown,coronavirus lockdown,lockdown,india lockdown,covid-19,coronavirus india lockdown,news,news in hindi

लोग अरसे तक चिड़चिड़ेपन, डर या अवसाद से जूझ सकते हैं

कोरोना के जाने के बाद भी लोग अरसे तक चिड़चिडे़पन, डर या अवसाद से जूझ सकते हैं। खासकर यह उन इलाकों के लिए और भी खतरनाक साबित हो सकता है, जहां की आबादी कोरोना से ज्यादा संक्रमित रही है। अमेरिका के एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

येल स्कूल के सार्वजनिक स्वास्थ्य के शोधकर्ताओं ने न्यू ऑर्लियंस में कम आय वाली महिलाओं पर अध्ययन किया। 2005 में आए चक्रवाती तूफान कैट्रीना और उसके बाद के हालातों का सामना करने वाली इन महिलाओं पर अध्ययन किया गया। महिलाओं ने इस भीषण तबाही के अपने दर्दनाक अनुभव साझा किए और वे आज भी तबाही से पैदा हुए हालातों से उबर नहीं पाई हैं।

coronavirus worldwide,coronavirus,depression due to coronavirus,depression due to lockdown,coronavirus lockdown,lockdown,india lockdown,covid-19,coronavirus india lockdown,news,news in hindi

इनके अनुभव का आकलन करने पर पाया गया कि जिस तरह से इस वक्त कोरोना के चलते लोग अपनों को खो रहे हैं और उनके जाने के गम, इलाज और दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं, वैसे ही 2005 के कैट्रीना के बाद में भी ऐसे ही हालातों का सामना कर रहे थे।

शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ेगा

येल स्कूल की असिस्टेंट प्रोफेसर सारा लोवे ने कहा, कोरोना के चलते लोगों को अरसे तक शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

हालांकि, इस अध्ययन में महामारी के चलते होने वाले वित्तीय नुकसानों और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को शामिल नहीं किया गया है, जिसका सार्वजनिक स्वास्थ्य पर अहम प्रभाव पड़ता है। ये कारक भी अरसे तक लोगों को दिमागी तौर पर बीमार बनाते हैं।

लोगों के दिलोदिमाग से चिंता और खौफ को दूर करना चाहिए

शोधकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) के संक्रमण के प्रति लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के प्रयासों को बढ़ावा देने के अलावा लोगों के दिलोदिमाग से चिंता और खौफ से निजात दिलाने की कोशिशें होनी चाहिए। साथ ही पूरक स्वास्थ्य सेवाओं को उन लोगों को प्रदान किया जाना चाहिए जो दुख में डूबे हुए हैं या महामारी से काफी डरे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका