न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में पड़ रही है कड़ाके की सर्दी, लोग परेशान, न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री पहुंचा

राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Dec 2018 8:29:56

दिल्ली में पड़ रही है कड़ाके की सर्दी, लोग परेशान, न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री पहुंचा

राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। बुधवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री तक पहुंचा। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण ठिठुरन भरी सर्दी पड़नी शुरू हो गई है. ठंडी हवाएं और कोहरा भी आम लोगों की मुश्किल को बढ़ा रहा है। दिल्ली में ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों को हो रही है।

दिल्ली में ठिठुरन भरी सर्दी के बारे में मौमस विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘ बुधवार सुबह साढे़ आठ बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।' मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में ठंड के साथ-साथ कोहरा भी बढ़ेगा। साफ है कि अगर कोहरा बढ़ता है तो उसका सीधा असर यातायात पर भी होगा।

अधिकारियों ने कहा कि कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान भी शीतलहर की चपेट में : वहीं, दिल्ली के अलावा राजस्थान भी शीतलहर की चपेट में आ गया है। राजस्थान के फतेहपुर-शेखावटी में न्यूनतम पारा -4.5 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले 6 दिनों से इस जगह पारा माइनस में ही चल रहा है, कुछ जगह तो खेतों में भी बर्फ जम गई है। आपको बता दें कि मंगलवार को भी उत्तर भारत के बड़े शहरों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहा था। राजस्थान के चूरू में 1.8, श्रीगंगानगर में 4.8, जैसलमेर में 7.3 डिग्री तक पारा पहुंच चुका था। उत्तर भारत के कई शहरों में बढ़ती ठंड के साथ स्कूल के समय में बदलाव होना भी शुरू हो गया है।

फतेहपुर के कृषि अनुसन्धान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। जिले में कई स्थानों और फतेहपुर में खेतों में फसलों पर बर्फ जम गई है। इसके साथ ही सुबह के समय रेगिस्तान के धोरों में बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है।

शीतलहर का प्रकोप जारी : पंजाब एवं हरियाणा में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। बुधवार को अधिकतर स्थानों पर तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब में आदमपुर एक बार फिर दोनों राज्यों में सबसे ठंडे स्थान के तौर पर दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रात का तापमान अमृतसर में 3.6 डिग्री सेल्सियस, हलवाड़ा में 4.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में चार डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 5.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में पांच डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे ही बना रहा। लद्दाख के करगिल कस्बे में रात के तामपान में सुधार दिखा। करगिल में मंगलवार को तापमान शून्य से नीचे 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा था और बुधवार को यह सुधरकर शून्य से नीचे 14.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। लेह में भी रात के तापमान में सुधार आया। यहां पर तापमान शून्य से 15.1 डिग्री सेल्सियस नीचे से सुधरकर शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से सुधरकर शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत