न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप, 6 अलर्ट मिलने के बावजूद नहीं उठाया ठोस कदम

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोमवार शाम को हुई हिंसक वारदातों को लेकर दिल्ली पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Feb 2020 12:28:29

दिल्ली पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप, 6 अलर्ट मिलने के बावजूद नहीं उठाया ठोस कदम

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोमवार शाम को हुई हिंसक वारदातों को लेकर दिल्ली पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इंटेलीजेंस विंग ने दिल्ली पुलिस को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के कथित भड़काऊ बयान के बाद ही हिंसा की आशंका को देखते हुए कुल छह अलर्ट जारी किए थे, जिन्हें नजरअंदाज किया गया। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती करने को भी कहा था, लेकिन इन सभी अलर्ट की अनदेखी की गई। रविवार शाम को ही मौजपुर में हिंसा भड़की। सोमवार को हिंसा दूसरे इलाकों में भी फैल गई। इस हिंसा में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। इसमें 56 पुलिसकर्मी भी शामिल है।

अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच और इंटेलीजेंस विंग ने उत्तर-पूर्वी जिले और पुलिस को वायरलेस रेडियो के जरिए कई मैसेज भेजे थे। पहला मैसेज रविवार दोपहर 1:22 बजे कपिल मिश्रा के भड़काऊ ट्वीट करने के कुछ देर बाद भेजा गया था। कपिल मिश्रा ने अपने भड़काऊ ट्वीट में दोपहर 3 बजे मौजपुर चौक पर लोगों को नागरिकता कानून के समर्थन में इकट्ठा होने को कहा था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच और इंटेलीजेंस विंग ने मौजपुर में जवानों की तैनाती करने और चौकसी बढ़ाने का अलर्ट जारी किया था। सूत्रों का कहना है कि टकराव की आशंका को देखते हुए इंटेलीजेंस विंग ने लोकल पुलिस को संवेदनशील इलाकों में चौकसी बरतने और गश्ती बढ़ाने की सलाह दी थी। यही नहीं, पत्थरबाजी शुरू होने और संवेदनशील इलाके में भीड़ जुटने के बाद भी इंटेलीजेंस विंग ने लोकल पुलिस को अलर्ट भेजा था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन पर खास ध्यान नहीं दिया।

हालांकि, दिल्ली पुलिस इन सब आरोपों को बेबुनियाद बता रही है। उनका कहना है कि अलर्ट मिलने के तुरंत बाद प्रभावी कदम उठाए गए थे। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि अलर्ट मिलने के तुरंत बाद पुलिस एक्टिव हो गई थी, लेकिन CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया।

बहरहाल, सोमवार को जो हुआ, उससे साफ है कि अलर्ट मिलने के बाद भी पुलिस ने पर्याप्त कदम नहीं उठाए। उत्तर पूर्वी इलाके में तीन दिन तक उपद्रवियों ने तांडव मचाया और कई इलाकों में आगजनी, पत्थरबाजी, लूटपाट की घटनाएं सामने आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर