न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए दिल्ली सरकार आज से बांटेगी मुआवजे, शुरू में मिलेंगे 25 हजार

दिल्ली हिंसा में जिन लोगों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है उन्हें केजरीवाल सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Feb 2020 7:45:06

हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए दिल्ली सरकार आज से बांटेगी मुआवजे, शुरू में मिलेंगे 25 हजार

दिल्ली हिंसा के शिकार लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हिंसा की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। जानकारी के मुताबिक गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 38, लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में 3 और जग परवेश चंद्र अस्पताल में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। हिंसा और उपद्रव में अभी तक 275 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

दिल्ली हिंसा में जिन लोगों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है उन्हें केजरीवाल सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। जिसकी शुरुआत आज शनिवार दोपहर से होगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसे लोग को जिनके घर पूरी तरह से जल गए हैं, उनको तुरंत पैसे की जरूरत है। शनिवार दोपहर से ऐसे लोगों को हम 25-25 हजार रुपये देना शुरू कर देंगे। उनका बकाया पैसा चेक से 2 से 3 दिन में निरीक्षण करके देने की कोशिश करेंगे। दिल्ली सरकार का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई है। सीएम केजरीवाल का कहना है कि पहली प्राथमिकता उन लोगों तक मदद पहुंचाने की है जो हिंसा में अपना सबकुछ खो बैठे थे।

दिल्ली सरकार बांटेगी मुआवजा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए हम बहुत बड़े स्तर पर खाना पहुंचा रहे हैं। जिन लोगों के घर पूरी तरह से जल गए हैं, उनके रहने के लिए 9 रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्थानीय हिंसा प्रभावित लोगों को सामुदायिक भवनों में भी रहने का इंतजाम किया गया है। यदि इसके बाद भी जरूरत होगी तो प्रभावित लोगों के लिए कुछ अस्थायी इंतजाम किए जाएंगे।

दिल्ली हिंसा की एसआईटी कर रही हैं जांच

हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की दो एसआईटी टीमें जांच कर रही हैं। इसके साथ ही आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा के परिवार ने आप पार्षद ताहिर हुसैन पर दयालपुर पुलिस स्टेशन में 302 का मामला दर्ज कराया है। अंकित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जो अब सबके सामने है उसमें 400 बार चाकू से मारे जाने की पुष्टि हुई है। इन सबके बीच दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से शाहरुख नाम का शख्स बाहर है जिसने सिपाही पर पिस्टल तानी थी।

अब हालात हो रहे है सामान्य

वहीं उत्तर-पूर्व दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में दुकानें खुलने के साथ अब हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। सड़कों पर आवाजाही पहले की तरह हो रही है। उत्तर पूर्व जिले के प्रभावित इलाकों में बीते सोमवार से करीब 7,000 अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। शांति कायम रखने के लिए दिल्ली पुलिस के सैकड़ों कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर