Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की हवा में बढ़ने लगा प्रदूषण, फिर लागू होगा ऑड-ईवन!

राजधानी को गैस चैंबर बनने से बचाने के लिए एक बार फिर यहां ऑड ईवन लागू हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Oct 2020 12:09:34

दिल्ली की हवा में बढ़ने लगा प्रदूषण, फिर लागू होगा ऑड-ईवन!

दिल्ली में प्रदूषण की वजह से हवा में जहर भरना शुरू हो गया है। शनिवार को पराली की वजह से पैदा हुए पीएम 2.5 के स्तर में इस सीजन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस प्रदूषक में 19% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पड़ोसी राज्यों में शुक्रवार को 882 जगहों पर पराली जलाने की घटनाओं की पहचान की गई तो वहीं गुरुवार को यह संक्या 583 थी। पंजाब और हरियाणा की तरफ से आने वाली हवाएं अपने साथ बड़ी मात्रा में प्रदूषण ला रही हैं। हवा की गति कम होने की वजह से यह दिल्ली शहर के ऊपर आकर ठहर जाता है।

बुधवार को पराली की वजह से बनने वाले पीएम 2.5 का स्तर दिल्ली की हवा में केवल 1 प्रतिशत था जो कि गुरुवार को बढ़कर 6% हो गया और शुक्रवार को यही 18 फीसदी तक पहुंच गया। 2019 में यह स्तर सबसे ज्यादा 44% तक पहुंचा था।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए फायर डिपार्टमेंट ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए एक ड्राइव की शुरुआत की है। दिल्ली दमकल विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग के मुताबिक दिल्ली में कुल 13 ऐसे हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए हैं जो सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं। इन्ही 13 हॉट स्पॉट में से एक वजीराबाद इलाके में शनिवार को फायर विभाग ने पानी का छिड़काव शुरू कर दिया। यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।
फिर लौट सकता है ऑड-ईवन

राजधानी को गैस चैंबर बनने से बचाने के लिए एक बार फिर यहां ऑड ईवन लागू हो सकता है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। हालांकि ऑड-ईवन की स्कीम पर अभी कोई खास चर्चा नहीं हुई है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कुछ नियमों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। इसके लिए ट्रांसपोर्ट सिस्टम में भी सुधार किया गया है।

यह है थोड़ी राहत की बात


राजधानी वालों के लिए थोड़ी सी राहत की बात है। 20 अक्टूबर तक प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में नहीं जाएगा। मौसम और हवाओं की वजह से यह बदलाव आया है। हालांकि पराली के धुएं ने शनिवार को भी राजधानी को 19% तक प्रदूषित किया है। शनिवार की सुबह राजधानी का एयर इंडेक्स करीब 254 के आसपास दर्ज हुआ था। इसके बाद इसमें बढ़ोतरी होती गई।

सीपीसीबी के एयर बुलेटिन के अनुसार, राजधानी का एक्यूआई 287 दर्ज हुआ। इसके अलावा, बहादुरगढ़ 224, बल्लभगढ़ 283, भिवाड़ी 329, फरीदाबाद 295, गाजियाबाद 289, ग्रेटर नोएडा 330 और नोएडा में यह 309 दर्ज हुआ। एनसीआर के कुछ शहर शनिवार को बेहद खराब स्थिति में रहे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अभी प्रदूषण का मिजाज इसी तरह उतार-चढ़ाव का बना रहेगा। हवाएं इसकी वजह हैं। इनकी रफ्तार में कभी कुछ तेजी आ रही है और अभी यह ठहर जा रही है।

सफर (SAFAR) के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदूषण शनिवार को खराब स्थिति में बना रहा। दिन के समय इसके स्तर में कुछ बढोतरी हुई। रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर में इसमें कुछ सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन यह खराब स्थिति में ही बना रहेगा। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा, पंजाब में पराली जलाने के मामले बढ़ गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान पराली जलाने की 882 घटनाएं सैटेलाइट इमेज में सामने आई हैं। पीएम 2.5 को बढ़ाने में पराली की हिस्सेदारी शनिवार को 19% तक रही। गुलाबी ठंड की दस्तक

सुबह और शाम गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन का मौसम भी इस हफ्ते से बदलना शुरू हो जाएगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो इस सीजन में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, लेकिन न्यूनतम तापमान महज 16.8 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। लोदी रोड का तापमान 16.2 डिग्री रहा। रविवार को अधिमतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव आना अब शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान 22 अक्टूबर तक 33 डिग्री पर पहुंच सकता है। 19 से 23 अक्टूबर के बीच आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवाओं की गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास पूरे हफ्ते में दर्ज हो सकती है।

शुरू हुई राजनीती


दिल्ली में प्रदूषण को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। दिल्ली सरकार ने खुले में कूड़ा जलाने के लिए बीजेपी शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया है। पर सवाल ये है कि उल्लंघन करने वाले क्या वाकई ये जुर्माना भरेंगे? दिल्ली के किरारी इलाक़े में रोक के बावजूद धड़ल्ले से कूड़ा जलाया जा रहा है। यह इलाका बीजेपी शासित उत्तरी दिल्ली के अंतर्गत आता है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जरिए निगम पर एक करोड़ का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा का कहना है कि 'ये एक करोड़ भी कम जुर्माना है। ये आपराधिक काम किया है। हम ये वसूलेंगे चाहे हमें एकाउंट क्यों न अटैच करना पड़े।' कड़ा संदेश देने के लिए हर हाल में एक करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल करने की बात कर रही दिल्ली सरकार पर उत्तरी नगर निगम ने उल्टा ही आरोप लगा दिया है। निगम ने कहा है कि उसे बदनाम करने के लिए आम आदमी पार्टी के ही लोगों ने कूड़े में आग लगाई और फिर फंसाने के लिए शिकायत कर दी। उत्तरी नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने कहा कि ''हमने उनके खिलाफ़ FIR की है। आप का विधायक हमें बदनाम कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका