न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: टैटू आर्टिस्ट की बेरहमी से हत्या, सर, धड़ और हाथ अलग-अलग मिले

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके से पुलिस (Delhi Police) को 22 साल के बबलू नामक टैटू आर्टिस्ट का तीन हिस्से में शव बरामद हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Dec 2018 10:07:17

दिल्ली: टैटू आर्टिस्ट की बेरहमी से हत्या, सर, धड़ और हाथ अलग-अलग मिले

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके से पुलिस (Delhi Police) को 22 साल के बबलू नामक टैटू आर्टिस्ट का तीन हिस्से में शव बरामद हुआ है। पुलिस (Delhi Police) ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सर, धड़ और हाथ (headless body of tattoo artist) अलग अलग मिले हैं। बबलू पिछले 6 दिनों से लापता था। पुलिस (Delhi Police) के अनुसार उन्हें एक राहगीर ने फोन कर सूचना दी थी कि पास के एक जंगल में किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। मामले की चाजं कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें युवक का सिर पास की ही झाड़ी से मिल गया। अधिकारी ने बताया कि शव को देखने के बाद लग रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को कुछ दिन पहले ही यहां फेंका गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर वालों का कहना है कि बबलू सोमवार को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था और बोलकर गया था कि घूमने जा रहा है। उसके बाद अगले दिन घर नहीं आया तो उसके दोस्त अंकित को घर वालों ने फोन किया। दोस्तों से पता किया तो उन्होंने मना कर दिया कि बबलू उनके साथ था। पुलिस को हत्या के पीछे आपसी रंजिश का शक है।

हाल में मयूर विहार इलाके में एक रेड रेज की घटना हुई थी जिसे पुलिस ने सुलझा लिया है। रविवार देर रात को मामूली सी बात पर एक शख्स ने डिपार्टमेंटल स्टोर के बाहर 20 साल के योगेश को गोली मार दी थी। घटना में योगेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में सिद्धांत वर्मा नाम के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। योगेश का पांडव नगर इलाके में गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था।

लड़की का शव कई टुकड़ो में मिला : गौरतलब है कि इस साल मई में मियांवली इलाके में भी पुलिस को एक लड़की का शव कई टुकड़ो में मिला था। पुलिस को शव नाले के अंदर से मिला था। नाले से अलग-अलग तीन थैले निकले जिनमें लड़की को काटकर तीन हिस्सों में डाला गया था।शरीर के टुकड़ों को देखने पर लड़की की उम्र 15 से 20 साल के बीच नजर आ रही थी। पुलिस को इस मामले में भी रंजिश में हत्या का शक था।

शव से आंख और कान गायब : वहीं एक अन्य मामले में दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में शुक्रवार झाड़ियों से 24 साल के एक युवक का शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि पशुओं ने शव के आंख और कान नोच डाले। पुलिस को इस शव के बारे में शाम साढे चार बजे के करीब सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके भाई ने की। उसकी पहचान संगम विहार इलाके के रहने वाले पुनीत के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि उसके सिर पर खरोंच के निशान और गर्दन पर दाग है। शव से आंख और कान गायब हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड