Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : दिल्ली की शादियों में 200 नहीं अब सिर्फ 50 की इजाजत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि शादी समारोह में 200 लोगों की अनुमति के आदेश को वापस ले लिया गया है। अब सिर्फ 50 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Nov 2020 1:54:14

कोरोना : दिल्ली की शादियों में 200 नहीं अब सिर्फ 50 की इजाजत

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक रुख अख्तियार कर चुकी है। कल रात जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में राजधानी में 3797 नए केस सामने आए। इतने ही समय में 99 लोगों की जान चली गई। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और तेजी से बढ़े तो राजधानी दिल्ली के प्रमुख बाजारों को बंद किया जा सकता है। इस बाबत दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने एक प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है। आपको बता दे, अकेले नवंबर में हर घंटे चार लोग जान गंवा रहे हैं। कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार का अहम फैसला लिया है। अब शादी समारोह में मिली छूट को वापस ले लिया गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि शादी समारोह में 200 लोगों की अनुमति के आदेश को वापस ले लिया गया है। अब सिर्फ 50 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति होगी। कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर पहले 50 से यह संख्या 200 तक बढ़ाई गई थी, जिसे अब फिर से वापस ले लिया गया है।
इसके साथ ही दिल्ली सरकार खेलते हुए संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी, जिसमें नियमों के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होने की स्थिति में दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों को अस्थाई रूप से बंद करने की अनुमति मांगेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की संख्या पर्याप्त है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार का शुक्रगुजार हूं, जिसने दिल्लीवालों की मदद के लिए तुरंत 750 आईसीयू बेड की व्यवस्था की। सभी सरकारों और एजेंसियों ने कोरोना को नियंत्रित करने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना कर दिया है, लेकिन यह तब तक संभव नहीं है, जब तक लोग सावधानी न बरतें। मेरी अपील है कि मास्क पहनें।

गृह मंत्रालय का एक्शन प्लान

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खिलाफ गृह मंत्रालय ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। सरकार दिल्ली में डॉक्टरों की कमी को तत्काल पूरा करेगी। 75 डॉक्टर और 250 पैरामेडिकल स्टाफ दिल्ली लाए जाएंगे। इसमें SSB के 10 डॉक्टर और 55 पैरामेडिकल स्टाफ एयरलिफ्ट किए जाएंगे। आईटीबीपी के 15 डॉक्टर और 60 पैरामेडिकल स्टाफ को दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा जबकि बीएसएफ के 20 डॉक्टर और 60 पैरामेडिकल स्टाफ को दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बढ़ते कंटेन्मेंट जोन को देखते हुए अर्धसैनिक बलों के करीब 4000 जवानों की भी तैनाती का प्लान है। बढ़ी कंटेनमेंट जोन की संख्या

आंकड़ों की बात करें तो कंटेनमेंट जोन की संख्या 28 अक्टूबर को 3113 थी वह बढ़कर अब 4430 हो गई है। यानी पिछले 19 दिनों में 1317 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं। 30 सितंबर को कंटेनमेंट जोन की संख्या 2615 थी। उस हिसाब से 28 अक्टूबर तक केवल 432 कंटेनमेंट जाेन बढ़े थे। मगर 28 अक्टूबर से एकाएक और तेजी से बढ़े हैं। आने वाले दिनों के लिए विशेषज्ञों ने प्रतिदिन 15000 कोरोना मरीज आने की आशंका जाहिर की है। इसके चलते सरकार को चिंता सता रही है कि कहीं ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित न हो जाएं इसलिए सरकार ने कंटेनमेंट जोन बढ़ाने पर जोर और बढ़ा दिया है। राजस्व विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट की बात करें तो दिल्ली में अभी तक कुल 9,333 जोन बने हैं। 21 जून के बाद 8,999 जोन बने हैं। अभी तक कुल 4,903 डी-कंटेंड हुए हैं। इस समय 4,430 कंटेनमेंट जोन हैं। यह संख्या 9 नवंबर को 3,878 थी। यानी पिछले आठ दिन में ही 552 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं।

दिल्ली में माइक्रो स्तर पर कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। इसमें एक या दो से तीन घरों को मिलाकर कंटेनमेंट जोन बनाया जाता है। जिससे कि ज्यादा आबादी प्रभावित न हो। रिपोर्ट के अनुसार अब तक सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन दक्षिण पश्चिमी जिले में 1542 और सबसे कम उत्तर पूर्वी जिले में 382 बने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका