न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के बड़े मामले, दिल्ली बॉर्डर को लेकर CM केजरीवाल हुए सख्त, उठाया ये कदम

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बॉर्डर को अब अगले एक हफ्ते के लिए सील करने का फैसला लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jun 2020 1:24:11

कोरोना के बड़े मामले, दिल्ली बॉर्डर को लेकर CM केजरीवाल हुए सख्त, उठाया ये कदम

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बॉर्डर को अब अगले एक हफ्ते के लिए सील करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि दिल्ली सीएम का ये फैसला तब आया है, जब नोएडा-गाजियाबाद जैसे शहरों ने पहले ही दिल्ली से सटे बॉर्डर को बंद कर रखा है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन 5 से जुड़ी रियायतों का ऐलान किया। लेकिन सबसे बड़ा फैसला दिल्ली के बॉर्डर को सील करने का रहा। अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर जनता से सुझाव भी मांगे हैं, जो शुक्रवार की शाम पांच बजे तक भेजे जा सकते हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से सुझाव के लिए ये नंबर जारी किए गए हैं

- 8800007722
- 1031
- delhicm.suggestions@gmail.com

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगा है कि क्या दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली में रहने वाले लोगों को ही इलाज की इजाजत दी जाए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बॉर्डर खुलने के कारण दूसरे राज्यों से लोग यहां इलाज के लिए आते हैं, लेकिन अब कोरोना के केस बढ़ रहे हैं तो इस तरह की मांग सामने आ रही है। हालांकि, इसपर किसी तरह का फैसला लोगों के सुझाव आने के बाद ही लिया जाएगा।

दिल्ली सीएम ने सोमवार को ऐलान किया...

- लॉकडाउन 4 में जो छूट दी गई थी, वो जारी रहेगी
- सैलून की दुकानें खुलेंगी
- ऑटो, ग्रामीण सेवा में अब पूरा परिवार यात्रा कर सकता है
- बाजार में अब सारी दुकानें खुलेंगी, ऑड ईवन की जरूरत नहीं
- दिल्ली के बॉर्डर खोलने पर लोगों से सुझाव मांगे
- एक हफ्ते के लिए सभी बॉर्डर को सील किया गया

बता दें कि लॉकडाउन 5 यानी अनलॉक 1 के तहत गृह मंत्रालय ने एक राज्य से दूसरे राज्य जाने की पूरी छूट दी है। लेकिन अंतिम फैसला राज्य सरकारें ही ले रही हैं। नोएडा, गाजियाबाद ने दिल्ली से सटे बॉर्डर को बंद रखा है, वहीं गुरुग्राम ने काफी वक्त के बाद इसे खोला है। लेकिन अब दिल्ली ने ही सारे बॉर्डर सील कर दिए हैं।

दिल्ली में बढ़ता कोरोना संक्रमण

बता दे, देश की राजधानी दिल्ली (Coronavirus in Delhi) में कोरोना लोगों को संक्रमित करने के नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1,295 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में सामने आने वाली अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,844 तक पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की जहां तक बात है तो यह तादाद 10893 है। दिनों दिन दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा देखें तो 28 मई को 1024, 29 मई को 1106 और 30 मई को 1163 मामले सामने आए थे। 31 मई को यह संख्या बढ़कर 1295 तक पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका