न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता हुए कोरोना पॉजिटिव, पार्टी दफ्तर के करीब दर्जनभर लोग भी संक्रमित

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Delhi BJP President Adesh Gupta) भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 12:27:48

दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता हुए कोरोना पॉजिटिव, पार्टी दफ्तर के करीब दर्जनभर लोग भी संक्रमित

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 4263 नए मामले सामने आए। इसके साथ दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,25,796 हो गया है। वहीं, इस बीमारी की वजह से अब तक 4806 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में दिल्‍ली में 4263 नए मामलों के साथ न सिर्फ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,25,796 हो गया है बल्कि एक्टिव केसों में भी इजाफा हो गया है। दिल्‍ली सरकार के मुताबिक, इस समय 29787 एक्टिव केस हैं, जो कि कभी घटकर 10 हजार के पास पहुंच गए थे। हालांकि इसमें से 16,576 कोरोना मरीज अभी होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, अब तक 1,91,203 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

वहीं, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Delhi BJP President Adesh Gupta) भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष को जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) पाया गया है। आदेश गुप्ता के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में काम कर रहे कई अन्य लोगों में भी वायरस का संक्रमण पाया गया है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी कार्यालय में काम करने वाले करीब दर्जनभर लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद दफ्तर को बंद कर दिया गया है। बताया गया है कि बीजेपी कार्यालय का सैनेटाइजेशन किया जाएगा।

बीजेपी अध्यक्ष ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये बताया पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी, लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है। उन्होंने आगे लिखा कि वैसे तो मैं पिछले एक हफ्ते से क्वारंटाइन हूं, फिर भी कोई मेरे संपर्क में आया हो तो वह अपनी जांच करा ले। बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रादेशिक कार्यालय में 17 लोग कोरोना पॉज़िटिव हुए हैं। जिसके चलते आज कार्यालय बंद रहेगा और सैनेटाईजेशन का कार्य किया जाएगा।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्‍होंने सोमवार को बुखार आने के बाद अपना कोरोना टेस्‍ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्‍होंने ट्वीट के जरिए दी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका