न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कों से यौन उत्पीड़न पर भी होगी फांसी!

अब केंद्र सरकार ने 12 साल से कम्र उम्र के लड़के के साथ यौन उत्पीड़न करने वालों के लिए भी फांसी के प्रावधान की वकालत की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Apr 2018 6:45:54

लड़कों से यौन उत्पीड़न पर भी होगी फांसी!

केंद्रीय कैबिनेट ने 21 अप्रैल को 12 साल की बच्चियों से दुष्कर्म के दोषियों मामलों में मौत की सजा को मंजूरी दी थी। जिसके बाद आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश, 2018 में आईपीसी और साक्ष्य अधिनियम कानून, आपराधिक कानून प्रक्रिया संहिता(सीआरपीसी) तथा पॉक्सो (बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण कानून) में संशोधन कर ऐसे अपराध के दोषी को मौत की सजा से दंडित करने के नए प्रावधान जोड़े गए हैं। वही अब केंद्र सरकार ने 12 साल से कम्र उम्र के लड़के के साथ यौन उत्पीड़न करने वालों के लिए भी फांसी के प्रावधान की वकालत की है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसके लिए पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5 और 6 में संशोधन प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है।

मंत्रालय जल्द ही इसे कैबिनेट के पास भेजेगा। मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि लड़कों के साथ यौन उत्पीड़न पर मौत की सजा का प्रावधान नहीं है। लड़का और लड़की से यौन उत्पीड़न पर अलग-अलग सजा है। इसलिए सरकार चाहती है कि 12 साल से कम उम्र के लड़कों के साथ यौन उत्पीड़न पर भी फांसी हो।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पॉक्सो एक्ट लड़के और लड़कियों में भेद नहीं करता। हम 12 साल से कम उम्र के लड़के या लड़की से रेप की घटना पर मृत्युदंड की सजा के लिए एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव कर रहे हैं। जल्द ही इसे कैबिनेट में लेकर जाएंगे। कैबिनेट की संस्तुति के बाद हम जल्द इसे विधेयक की शक्ल में संसद में पेश करेंगे। अभी एक्ट में आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।

छह महीने में कानून बनाना जरूरी

नियमों के तहत अध्यादेश के लागू होने पर संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगे। हालांकि, सरकार को छह महीने तक लागू रहता है। लेकिन संसद का सत्र शुरू होने पर उसी सत्र में अध्यादेश से संबंधित विधेयक पेश कर कानून पर मुहर लगवानी पड़ती है।

वरित न्याय सुनिश्चित हो सकेगी

लड़के और लड़कियों के लिए समान प्रावधान लागू हुए तो मामलों में त्चरित न्याय सुनिश्चित होगी। इसके तहत राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और हाईकोर्ट से परामर्श कर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। जांच पूरी करने के लिए दो महीने की समयसीमा तय होगी। जांच पूरी होने के बाद निचली अदालत में सुनवाई दो महीने में ही पूरी होगी। अपीलीय अदालत में मामले को निपटाने के लिए छह महीने की समयसीमा निर्धारित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता