न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

देश भर में कल यानी शनिवार से कोरोना वायरस के टीके लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Jan 2021 7:11:56

कल शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

देश भर में कल यानी शनिवार से कोरोना वायरस के टीके लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा। यह अभियान देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ शुरू होगा। इसके लिए कोविड वैक्सीन को केंद्रों पर पहुंचाने का काम लगभग पूरा हो गया है। यही नहीं जन भागीदारी सिद्धांत पर आधारित इस अभियान के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

कोविशील्‍ड वैक्‍सीन और कोवैक्‍सीन की कीमत भारत में 200-295 रुपये होंगी। सरकार ने अभी तक 1.65 करोड़ रुपये की वैक्सीन सभी राज्यों को भेज दी है। पहले फेज में हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से चिट्ठी लिख कर कहा है कि वैक्सीन की डोज़ सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगेगी। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि वैक्सीन को बदला नहीं जाएगा। यानी दोनों डोज़ एक ही कंपनी की होगी।

कोविड-19 टीकाकरण अभियान को लेकर कुछ निर्देश भी जारी किए गए हैं। इन दिशानिर्देशों के मुताबिक, लोकसभा और विधानसभा चुनावों की नवीनतम मतदाता सूची का इस्तेमाल 50 वर्ष से अधिक उम्र के प्राथमिकता वाले लोगों का पता लगाने में किया जाएगा। टीकाकरण के लाभार्थियों की पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पेंशन दस्तावेज सहित 12 पहचान पत्रों की दरकार होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोनों टीकों के टीकाकरण के बाद हल्के साइड इफेक्ट के बारे में भी बताया है। कोविशिल्ड के डोज़ के इंजेक्शन लगने की जगह पर थोड़ा दर्द हो सकता है। सिरदर्द और थकान हो सकती है। कोवैक्‍सीन की डोज़ के बाद सिर दर्द, हल्का बुखार, थकान, पेट में हल्का दर्द , उल्टी आने की शिकायत हो सकती है। प्रेग्नेंट महिलाएं और बच्चों को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। दरअसल वैक्सीन के किसी भी फेज़ में ऐसी महिलाओं पर बच्चों पर ट्रायल नहीं किए गए हैं।

टीकाकरण अभियान को सुचारु रूप से चलाने और सारी व्यवस्थाओं पर आनलाइन नजर रखने के लिए सरकार ने को-विन एप विकसित किया है। सरकार की ओर से कोविड-19 महामारी, टीकाकरण और इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म से संबंधित सवालों के समाधान के लिए 24 घंटे और सातों दिन संचालित होने वाले कॉल सेंटर और हेल्पलाइन 1075 स्थापित की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी