न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा पंजाब, वीकेंड पर पूरा राज्य रहेगा बंद, बॉर्डर को भी किया जाएगा सील

पंजाब एक बार फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। जिसकी शुरुआत अभी वीकेंड और किसी भी छुट्टी वाले दिन से शुरू हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jun 2020 9:00:06

लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा पंजाब, वीकेंड पर पूरा राज्य रहेगा बंद, बॉर्डर को भी किया जाएगा सील

पंजाब एक बार फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। जिसकी शुरुआत अभी वीकेंड और किसी भी छुट्टी वाले दिन से शुरू हो गई है। पंजाब सरकार ने कहा कि वीकेंड और किसी भी पब्लिक हॉलिडे वाले दिन संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। यानी शनिवार और रविवार को पंजाब में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल जरुरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। पंजाब सरकार ने वीकेंड और पब्लिक हॉलिडे के दिनों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने और मूवमेंट पास के बिना लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके बाद पंजाब में छुट्टी और वीकेंड के दौरान सभी नागरिकों को पंजाब सरकार के COVA ऐप से ई-पास डाउनलोड करके ही मूवमेंट करनी होगी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही बाहर निकलने की इजाजत होगी।

इसके साथ पंजाब की बॉर्डर एक बार फिर सील किया जाएगा और पंजाब की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी इंटर-स्टेट बस सर्विस बंद कर दी गई है। फ्लाइट, ट्रेन से आने वाले यात्रियों को घर में 14 दिनों के लिए क्वारनटीन में रहना होगा। दरअसल, बीते कुछ दिनों से पंजाब में जो मामले आ रहे है वह दरअसल ट्रैवल हिस्ट्री के हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह मानते हैं कि दिल्ली में लगातार जो मामले बढ़ रहे हैं उसका असर पंजाब में भी पड़ सकता है। क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी से रोजाना औसतन 500 से 800 वाहन पंजाब में आ रहे हैं। ऐसे में पंजाब सरकार ये विचार कर रही है कि दिल्ली और अन्य राज्यों से पंजाब में आ रहे लोगों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया जाए। हालांकि इसे लेकर अंतिम फैसला पंजाब पुलिस, हेल्थ विभाग और मेडिकल एक्सपर्ट्स की राय के बाद ही लिया जाएगा।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना संकट से निपटने के तमाम कोशिशें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कोरोना से निपटने के लिए कुछ सख्त फैसले लेने के संकेत भी दिए थे। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कोरोना को लेकर बनाई गई मंत्रियों की समूह कमेटी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आने वाले दिनों में पंजाब में कोरोना के बढ़ रहे मामलों की आशंका के मद्देनजर सख्त फैसले लेने के लिए तमाम एक्सपर्ट्स से राय मांगी थी।

पीएम करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात

देश में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 16 और 17 जून को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। बताया जाता है कि इस बातचीत के बाद केंद्र सरकार कोरोना के रोकथाम के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकती है। पहली बार होगा कि प्रधानमंत्री राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग बात करेंगे। 16 जून को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनकी बातचीत होगी जबकि 17 जून को केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्री या फिर उप-राज्यपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। दोनों दिन पीएम मोदी की राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका