न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के बढ़ते कदम, प्रवासी मजदूरों के साथ गांवों में पहुंचा वायरस

कोरोना के नए मामले ज्यादातर उन लोगों से जुड़े हैं जो विदेश से लौट रहे हैं या देश के बड़े शहरों से अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं और इस घातक कोरोना वायरस संक्रमण को प्रवासी मजदूर अपने साथ गांवों तक लेकर जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 May 2020 9:23:47

कोरोना के बढ़ते कदम, प्रवासी मजदूरों के साथ गांवों में पहुंचा वायरस

देश में शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 4792 कोरोना के नए मरीज सामने आए, हालाकि, एक दिन में सबसे ज्यादा ठीक भी हुए। शनिवार को 3979 इस वायरस से निजात पा चुके हैं। देश में कोरोना के संक्रमित मामले 90 हजार 648 तक पहुंच गए है। हाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार और गुजरात-तमिलनाडु में 10 हजार के पार पहुंच चुका है। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग की 12 गर्भवती महिलाएं संक्रमित मिलीं। शनिवार को महाराष्ट्र में 1606, गुजरात में 1057, तमिलनाडु में 477, दिल्ली में 438, राजस्थान में 213, उत्तरप्रदेश में 201, मध्यप्रदेश में 195, प, बंगाल में 115, बिहार में 112, जम्मू-कश्मीर में 108 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। कोरोना के नए मामले ज्यादातर उन लोगों से जुड़े हैं जो विदेश से लौट रहे हैं या देश के बड़े शहरों से अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं और इस घातक कोरोना वायरस संक्रमण को प्रवासी मजदूर अपने साथ गांवों तक लेकर जा रहे हैं। राज्यों में अब नए मामले सामने आ रहे है उनमें सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूरों के हैं।

coronavirus,covid 19,coronavirus india 90k,migrant,corona spreader,coronavirus news,news,hindi news,news in hindi

50% से ज्यादा संक्रमित सिर्फ पांच शहरों में

देश के बड़े शहरों की स्थिति अभी भी सबसे खराब है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों में से 50% से ज्यादा लोग महज पांच शहरों मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई और पुणे में रहते हैं। इन पांचों शहरों में करीब 46,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। देश में अभी तक करीब 2,800 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है जिनमें से करीब आधे इन पांच शहरों से हैं।

देश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद 24 मार्च आधी रात से लागू लॉकडाउन के बाद लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूरों ने अपने-अपने घर जाने की ठानी और पैदल ही चल पड़े। जीविका के साधन बंद होने के बाद इन मजदूरों के पास अपने गांव लौटने के अलावा और कोई रास्ता भी नहीं था। हालांकि, सरकारें (केन्द्र और राज्य) प्रवासी मजदूरों के लिए ‘श्रमिक विशेष’ ट्रेनें चला रही है, कुछ राज्य सरकारों ने बसों का भी इंतजाम किया है, लेकिन अभी भी इन बसों और ट्रेनों का संपर्क देश के हर कोने से नहीं जुड़ सका है और मजदूर बड़ी संख्या में सड़कों पर हैं।

सोमवार से लॉकडाउन 4 की शुरुआत

लॉकडाउन 3.0 17 मई को खत्म होने वाला है और सोमवार 18 मई से इसके चौथे चरण की शुरुआत होनी है। आशा है कि इस चरण में विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को छूट दी जाएगी, लेकिन लॉकडाउन की पूर्ण समाप्ति अभी भी संभव नहीं लग रही है क्योंकि लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण कोरोना वायरस के मामलों मे भी तेजी से बढ़ोतरी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ