न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका / ट्रंप ने निभाई दोस्ती, कहा- महामारी के समय में हम पीएम मोदी के साथ, भारत को दान करेंगे वेंटिलेटर्स

शुक्रवार को ट्रंप ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में मीडिया से कहा- भारत बहुत महान देश है और प्रधानमंत्री मोदी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 10:16:54

अमेरिका / ट्रंप ने निभाई दोस्ती, कहा- महामारी के समय में हम पीएम मोदी के साथ, भारत को दान करेंगे वेंटिलेटर्स

भारत ने अप्रैल में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका की मदद के लिए हाइड्रॉक्सोक्लोरोक्वीन दवा की बड़ी खेप भेजी थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मजबूत बताते हुए उनकी प्रशंसा की थी और भारत का धन्यवाद किया था। वहीं, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे भारत को अनुदान के तौर पर वेंटिलेटर्स देंगे। ट्रंप ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत-अमेरिका साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया। ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व है कि अमेरिका भारत के मेरे दोस्तों को वेंटिलेटर्स का डोनेट करेगा। हम इस महामारी के दौर में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हर वक्त खड़े हैं। हम लोग वैक्सीन बनाने में भी एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। दोनों देश साथ मिलकर इस अदृश्य दुश्मन को हराएंगे।'

शुक्रवार को ट्रंप ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में मीडिया से कहा- भारत बहुत महान देश है और प्रधानमंत्री मोदी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। मैं कुछ दिन पहले ही भारत से लौटा हूं। अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है। आप जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं, उनमें से कई वैक्सीन पर भी काम कर रहे हैं। वे महान वैज्ञानिक और शोधकर्ता हैं। एक सवाल के जवाब में राष्ट्रपति ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में नई दिल्ली, अहमदाबाद और आगरा दौरे का जिक्र किया। इससे पहले व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि भारत के साथ अमेरिकी संबंधों को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप बहुत खुश हैं। भारत अमेरिका का एक बड़ा साझीदार बन गया है। इसी मामले में सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अमेरिका भारत को 200 वेंटिलेटर्स दे सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि भारत और अमेरिका मिलकर वैक्सीन बना रहे हैं जिसे लोगों को मुफ्त में दिया जा सकता है।

फ्री में देंगे कोरोना का टीका

ट्रंप ने कहा - कोरोना के टीके को हम जनता के लिए फ्री में उपलब्ध कराने पर विचार कर रहे हैं। इस साल के अंत तक इसे विकसित किया जा सकता है। टीका विकसित करने के लिए 'ऑपरेशन वार्प स्पीड' नामक एक नए अभियान की शुरुआत की गई है। 'ऑपरेशन वार्प स्पीड' को इस साल के अंत तक टीका बनाने का काम सौंपा गया है। ताकि जनवरी 2021 तक उसे लोगों तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस साल के अंत तक टीका विकसित कर लिया जाएगा। सामान्य तौर पर दवा कंपनियां सभी जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही किसी टीके को बनाती हैं, जिसमें काफी समय लग जाता है। हमारी सरकार टीका विकसित करने वाली टीमों के रिसर्च पर भी खर्च करेगी। साथ ही सभी मंजूरी भी दिलाएगी।

ब्रिटेन की दवा कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन के टीका विभाग के पूर्व प्रमुख मोनसेफ सलोई ने कहा, 'मैंने हाल ही में एक कोरोनावायरस टीके के साथ एक क्लिनिकल परीक्षण के शुरुआती रिजल्ट का डेटा देखा है, जिसने मुझे विश्वास दिलाया है कि हम 2020 के अंत तक वैक्सीन बना लेंगे।'

आपको बता दे, भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 5 करोड़ टेबलेट अपने दोस्त अमेरिका के लिए भेजे थे जिसका इस्तेमाल कोरोना मरीजों के इलाज में किया गया। अब अमेरिका ने इसी दोस्ती की बात करते हुए भारत को वेंटिलेटर्स देने की बात कही है। ट्रंप ने कहा कि वे भारत में अपने दोस्तों के लिए वेंटिलेटर्स देना चाहते हैं।

president donald trump,ventilators,india,corona vaccine,narendra modi,coronavirus,news,world news,india news

अमेरिका में कोरोना से 88 हजार से ज्यादा मौतें

आपको बता दे, दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 46 लाख 26 हजार 487 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 17 लाख 57 हजार 282 ठीक हो चुके हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 08 हजार 610 हो गया है। अमेरिका में कोरोना का कहर ज्यादा है। यहां पिछले 24 घंटे में 1680 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 88 हजार से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, 14 लाख 84 हजार 285 लोग संक्रमित हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में 27 हजार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तीन लाख 56 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

भारत में कोरोना से 2600 से ज्यादा मौतें

वहीं, भारत की बात करे तो हालात यहां पर भी ठीक नहीं हैं। यहां कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 85 हजार 784 हो गई है। शुक्रवार को 3736 संक्रमित बढ़े। महाराष्ट्र में 1576, तमिलनाडु में 434, दिल्ली में 425, गुजरात में 340, राजस्थान में 213, मध्यप्रदेश में 169, उत्तरप्रदेश में 155, आंध्रप्रदेश में 102, पश्चिम बंगाल में 84 और केरल में 16 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं इस वायरस से देश में 2600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। भारत में 18 तारीख से चौथे चरण का लॉकडाउन शुरू होने वाला हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका