न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देशभर में 4 स्टेज में खुलेगा लॉकडाउन, यहां समझें

सरकार ने लॉकडाउन खत्म करने का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। ऐसे में खबरे आ रही है कि लॉकडाउन को चार स्टेज में खत्म किया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 12:32:13

देशभर में 4 स्टेज में खुलेगा लॉकडाउन, यहां समझें

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं और देश में 25 मार्च से 21 दिन का लॉकडाउन लगाया हुआ है। आज लॉकडाउन का 14वां दिन है। अभी ये तह नहीं है कि सरकार 14 अप्रैल की रात 12 बजे लॉकडाउन खत्म करेगी या नहीं। सरकार का कहना है कि एक हफ्ते के अंदर आ रहे मामलों की संख्या को देखकर ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। हालांकि, इस बीच सरकार ने लॉकडाउन खत्म करने का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। ऐसे में खबरे आ रही है कि लॉकडाउन को चार स्टेज में खत्म किया जा सकता है।

क्या है स्टेज बनाने का पैमाना?

सरकार ने लॉकडाउन खत्म करने के लिए राज्यों को चार हिस्सों में बांटा है। स्टेज-1 (5 से कम मरीज या नया केस नहीं), स्टेज-2 (7 दिन में 20 से कम मरीज), स्टेज-3 (7 दिन में 20 या इससे ज्यादा मरीज), स्टेज-4 (7 दिन में 50 या इससे ज्यादा मरीज)

ऐसे समझिए कैसे खुलेगा लॉकडाउन:-

स्टेज-1:

- इसके तहत आने वाले जिलों में स्कूल-कॉलेज शुरू होंगे, लेकिन क्लास में 50 से ज्यादा स्टूडेंट नहीं होंगे।

- सड़क या रेल मार्ग से एक से दूसरे राज्य में जाने की इजाजत होगी। हालांकि, आप स्टेज-3 और स्टेज-4 वाले राज्यों की यात्रा नहीं कर सकेंगे।

- उन जिलों में ट्रेन नहीं रुकेगी, जहां कोरोना का मरीज होगा। जिन जिलों में 28 दिन में कोई संक्रमित नहीं आया होगा, वहां आने-जाने की परमिशन होगी।

- स्टेज-1 वाले जिलों में धार्मिक स्थल खुल सकेंगे।

स्टेज-2

- इस स्टेज वाले जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद ही रहेंगे, मगर शॉपिंग मॉल और सिनेमाहॉल खुलेंगे।

- दूसरे राज्य में रेल और सड़क मार्ग से आ-जा सकेंगे। हालांकि, इसमें ये देखा जाएगा कि यात्रा के दौरान स्टेज-3 या स्टेज-4 का कोई शहर न आए।

- आप फ्लाइट से स्टेज-1 के शहरों में भी जा सकेंगे। लेकिन, सिर्फ उन शहरों में जाने की परमिशन होगी, जहां 28 दिन में कोरोना का एक भी मरीज न मिला हो।

- इंडस्ट्री में राज्य के किसी भी हिस्से से मजदूर काम कर सकेंगे।

स्टेज-3

- स्टेज-3 में घरेलू विमानों से यात्रा होगी, लेकिन आप संक्रमित जिले में नहीं जा सकेंगे।

- जिन जिलों में कोई मरीज नहीं होगा, वहां गैर-जरूरी सामान भी आ-जा सकेगा।

- स्टेज-3 और स्टेज-4 में करीब-करीब एक जैसी पाबंदियां होंगी।

स्टेज-4

- यहां जरूरी सुविधाएं चलेंगी। लेकिन, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा।
- 65 साल से ऊपर के लोगों को घर से नहीं निकलना है।

- इस स्टेज के शहरों में रहने वाले लोग दूसरे राज्य की यात्रा नहीं कर पाएंगे।

- आपको ट्रेन में अनारक्षित टिकट नहीं मिलेगा। बस-ट्रेन में भी क्षमता से एक-तिहाई कम टिकट बुक होंगे।

- जिस जिले में कोई कोरोना केस नहीं होगा, वहां इंडस्ट्री शुरू होगी। मगर मजदूर उसी जिले के होंगे।

- जिन शहरों में केस होंगे, वहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा।

- इस स्टेज वाले शहरों में स्कूल-कॉलेज, मॉल, धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे।

इन लोगों के लिए भी है गाइडलाइन

- रेल बस और विमान यात्रियों के अलावा दूसरे काम करने वालों के लिए भी गाइडलाइन बताई गई है।

- मसलन अदालत, कुरियर सर्विस और रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्कैनिंग होगी।

- ट्रेनों में आप मिडिल बर्थ बुक नहीं कर पाएंगे। प्लेटफॉर्म में भीड़ को रोकने के लिए इसका टिकट भी महंगा किया जा सकता है।

- ट्रेनों में यात्रियों को मास्क और सैनेटाइजर पाउच दिए जाएंगे। वहीं, एयरपोर्ट पर बुजुर्ग, प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों के बोर्डिंग पास के लिए अलग लाइन होगी।

बता दे, भारत समेत दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4464 हो गई है। इनमें से 3981 एक्टिव केस हैं। इस वायरस से 114 लोगों की जान जा चुकी है। भारत में कोरोना से मरने वालों में सबसे ज्यादा बुजुर्ग बताए जा रहे हैं। पहले से कमजोर सेहत और कई बीमारी से घिरे बुजुर्गों पर कोरोना का हमला बढ़ रहा है। भारत में 60 साल से अधिक आयु के 19% बुजुर्ग कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं, जिनमें से 63% बुजुर्ग कोरोना के हमले से बच नहीं पाए हैं और उनकी मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, लोगों में से 30% लोग 40-60 आयु वर्ग के हैं। केवल 7% ही ऐसे मरीज सामने आए हैं, जिनकी उम्र 40 या ​फिर उससे कम है। मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों ने एक बार फिर साफ कर दिया है इस समय सबसे ज्यादा खतरा मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय और किडनी से परेशान मरीजों पर है।

गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस के 19 नए केस मिले हैं। इनमें 13 संक्रमित अहमदाबाद से, 3 पाटन से और एक-एक मरीज भागनगर, आणंद और सांबरकांठा से मिला है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 165 हो गई है।

राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 24 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इनमें से बांसवाड़ा में 4, चुरु में 1, जयपुर में 3, जैसलमेर में 7 और जोधरपुर से 9 केस मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 325 हो गई है।

भारत सरकार खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) के इलाज में प्रभावी मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) और पैरासिटामॉल (Paracetamol) के निर्यात से बैन हटाने के लिए तैयार हो गई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने सैद्धांतिक तौर पर फैसला ले लिया है कि कोरोना वायरस से प्रभावित अमेरिका समेत पड़ोसी देशों को इन जरूरी दवाओं की सप्लाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर