न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के 59 हजार 642 मामले, आज सामने आए 3291 नए संक्रमित केस

देश में कोरोना के 59 हजार 642 संक्रमित मामले सामने आ चुके है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 1089, तमिलनाडु में 600, गुजरात में 390, दिल्ली में 338, राजस्थान में 152, उत्तरप्रदेश में 143, मध्यप्रदेश में 89 समेत 3291 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 May 2020 11:21:43

देश में कोरोना के 59 हजार 642 मामले, आज सामने आए 3291 नए संक्रमित केस

देश में कोरोना के 59 हजार 642 संक्रमित मामले सामने आ चुके है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 1089, तमिलनाडु में 600, गुजरात में 390, दिल्ली में 338, राजस्थान में 152, उत्तरप्रदेश में 143, मध्यप्रदेश में 89 समेत 3291 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। मई के पहले हफ्ते में 21 हजार 485 नए मरीज बढ़े हैं। यह कुल संक्रमितों का 38% है। इस दौरान 6827 मरीज ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।

वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में लॉकडाउन तोड़कर बाहर निकले लोगों ने शुक्रवार को पुलिस पर पथराव किया। इसमें शाहपुर पुलिस इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान अर्धसैनिक बल के काफिले पर भी पत्थरबाजी की गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। वहीं देश में बीएसएफ के 30 जवान पॉजिटिव पाए गए। इनमें 6 दिल्ली और 24 त्रिपुरा के हैं।

बता दे, भारत में अर्धसैनिक बलों के जवान कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। जवानों में संक्रमण का आंकड़ा 500 को पार कर गया है। कुल संक्रमित जवानों के 95% मामले दिल्ली से हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ), बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ), इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी), सेंट्रल इंडस्ट्रियल पुलिस फोर्स (सीआईएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 514 जवान संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इसके साथ ही 5 लोगों की मौत भी हो गई है। अर्धसैनिक बलों के 450 से ज्यादा संक्रमित जवान केवल दिल्ली के हैं। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से सीएए और एनआरसी को लेकर चल रहे विरोध के कारण अर्धसैनिक बलों के कई जवानों की ड्यूटी दिल्ली में लगाई गई थी।

किस बल के कितने जवान संक्रमित?

- BSF के 215 जवान संक्रमित हुए हैं और दो की मौत हो चुकी है। पिछले एक हफ्ते में BSF में संक्रमितों की संख्या बढ़ी है

- CRPF की ओर से बताया गया है कि उनके 162 जवान संक्रमित हैं और 1 जवान की मौत हुई है

- ITBP के भी 85 जवान संक्रमित मिले हैं। आईटीबीपी ने ही सबसे पहले विदेशों से आने वाले भारतीयों के लिए क्वारैंटाइन सेंटर बनाया था

- दिल्ली मेट्रो और एयरपोर्ट में सुरक्षा देने वाली CISF के 35 जवान कोरोना से संक्रमित हुए हैं

- भारत-नेपाल बार्डर पर सुरक्षा देने वाली SSB के 17 जवान संक्रमित मिले हैं। सभी दिल्ली में तैनात थे

सीबीएसई की बाकी परीक्षाएं जुलाई में होगी

सीबीएसई (CBSE) 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम के बाकी बचे पेपर की डेट आ गई है। ये परीक्षाएं अब 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने एक विडियो संदेश के माध्यम से तारीख का ऐलान किया है। सीबीएसई ने 83 विषयों की परीक्षाएं रोक दी थीं। बोर्ड ने अब साफ किया है कि इन 83 विषयों में से 29 सब्जेक्ट के ही एग्जाम होंगे। ये वही सब्जेक्ट होंगे, जो अगली क्लास में जाने के लिए जरूरी हैं।

216 जिलों तक नहीं पहुंचा कोरोना, रिकवरी रेट बढ़कर 29.36% हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक 16,540 लोग कोविड-19 बीमारी से ठीक हो चुके हैं और अभी 37,916 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के केस लागतार बढ़ रहे हैं। कोरोना पर डेली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अग्रवाल ने बताया कि देश के 216 जिले कोरोना से अब तक अछूते हैं और वहां एक भी कोरोना केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। वहीं, 42 जिलों में पिछले 28 दिनों से, 29 जिलों में पिछले 21 दिनों से, 36 जिलों में पिछले 14 दिनों से जबकि 46 जिलों में पिछले 7 दिनों से एक भी नया कोरोना मरीज सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 'पिछले 24 घंटों में 3,390 नए केस आए तो 1,273 मरीज ठीक भी हुए हैं।' उन्होंने कहा, 'ठीक होने वाले की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह खुशी की बात है।' अब मरीजों का रिकवरी रेट 29.36% पर पहुंच चुका है। इसका मतलब है कि अब तक भर्ती हुए हर तीन में से 1 मरीज रिकवर हो चुका है। उन्होंने बताया कि गुरुवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, 3.2% मरीज ऑक्सिजन सपॉर्ट पर हैं, 4.7% मरीजों को आईसीयू सपॉर्ट से संबंधित सेवाएं दी जा रही हैं और 1.1% मरीज वेंटिलेटर सपॉर्ट पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका