न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐसा हो गया तो कंगना रनौत को मिलेगी बहुत खुशी, ऐश्वर्या राय बच्चन ने ट्रॉलर्स को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस कंगना रनौत (37) ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से ही हमेशा सुर्खियों में रही हैं। कंगना अपनी एक्टिंग के साथ बिंदास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 May 2024 11:59:52

2 News : ऐसा हो गया तो कंगना रनौत को मिलेगी बहुत खुशी, ऐश्वर्या राय बच्चन ने ट्रॉलर्स को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस कंगना रनौत (37) ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से ही हमेशा सुर्खियों में रही हैं। कंगना अपनी एक्टिंग के साथ बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह देश या फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी मुद्दे पर बेहिचक अपनी बात कहती हैं। इस कारण उनके कई एक्टर्स से पंगे हो चुके हैं। फिलहाल कंगना फिल्मी दुनिया के बजाय राजनीतिक दुनिया में ज्यादा एक्टिव हैं। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

वहां 1 जून को मतदान होगा। वह इन दिनों रैलियों और सभाओं में बिजी हैं। इस दौरान कंगना ने दो बड़ी महत्वाकांक्षाएं बताई हैं। कंगना ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर जो इतने सारे पुरस्कार मिले हैं, चाहे वह राष्ट्रीय पुरस्कार हों या पद्मश्री, अगर आने वाले समय में मुझे 'एमपी ऑफ द ईयर' का पुरस्कार मिलेगा, तो मुझे बहुत खुशी होगी। आगे चलकर मुझे कोई मिनिस्ट्री या नेशनल लेवल पर कोई बड़ा रोल मिलता है तो हम आगे के रोल पर सोच सकते हैं, लेकिन अभी तो हम केवल मंडी के विकास पर ही बात कर सकते हैं।

प्रत्याशी होकर ये मेरा रोल नहीं है कि मैं अभी कोई भी घोषणा या वादा करूं। वैसे भी हमें ऊपर से निर्देश आए हुए होते हैं कि आपको अपने हिसाब से कोई वादे नहीं करने हैं, क्योंकि हमारी पार्टी में 'मोदी की गारंटी' को बहुत गंभीरता से लिया जाता है। बाकी मुझे नहीं लगता है कि किसी और पार्टी में इस तरह के सख्त प्रोटोकॉल हैं। ऐसा नहीं है कि चुनाव जीतने के लिए कुछ भी अंट-शंट बोले जा रहे हैं।

बता दें कि कंगना के सामने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह की कड़ी चुनौती है। उल्लेखनीय है कि कंगना की अगली फिल्म इमरजेंसी है, जिसमें वह दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। फिल्म जून में सिनेमाघरों में आनी थी, लेकिन हाल ही इसकी रिलीज डेट फिर से टाल दी गई। कंगना की पिछली दो फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ सुपर फ्लॉप रहीं।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,kangana election,kangana mandi,kangana himachal pradesh,kangana mp of the year award,Aishwarya Rai Bachchan,actress aishwarya rai bachchan,cannes film festival 2024,aishwary troll,aishwarya outfit

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने आउटफिट के कारण यूजर्स के निशाने पर आईं ऐश्वर्या

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों फ्रांस में जारी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में धमाल मचा रही हैं। पहले दिन वो ब्लैक एंड व्हाइट और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर चलीं। हेटर्स ने हमेशा की तरह कुछ ना कुछ कमी निकाली। अब ऐश्वर्या ने इन ट्रॉलर्स को करारा जवाब दिया है। ऐश्वर्या ने वोग के साथ बातचीत में कहा कि फाल्गुनी शेन पीकॉक ने उनका लुक तैयार किया।

उनकी ड्रेस के पीछे जो आइडिया था, उस हिसाब से 'सोने की चमक' को दर्शाना था। ये लुक मेरे लिए जादुई था। मेकअप के लिए वो एक फ्रेश लुक बनाना चाहते थे और इसे 'आसान' और 'सुंदर' रखना चाहते थे। फेस्टिवल में दूसरे दिन ऐश्वर्या ने सिल्वर और नीले रंग का झिलमिलाता रफल गाउन पहना।

ये लुक भी कुछ लोगों को जमा नहीं और वे इसकी तुलना सजावटी सामान से करने लग गए। बता दें कि ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी फ्रेंच रिवेरा में हो रहे फेस्टिवल में पहुंची हैं। इस बार फेस्टिवल में ऐश्वर्या के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, शोभिता धुलिपाला, उर्वशी रौतेला, दीप्ति साधवानी चमक बिखेर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष