Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में फिर बढ़ रहा कोरोना के एक्टिव मरीजों का ग्राफ, महाराष्ट्र में एक दिन में 6 हजार से ज्यादा मामले

भारत में कोरोना (Corona) के एक्टिव मामलों का ग्राफ एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा है। कोरोना के एक्टिव मामले साढ़े चार लाख के पार पहुंच गए हैं। जो इस महीने की शुरुआत में 4 लाख से नीचे पहुंच गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Nov 2020 9:38:30

देश में फिर बढ़ रहा कोरोना के एक्टिव मरीजों का ग्राफ, महाराष्ट्र में एक दिन में 6 हजार से ज्यादा मामले

भारत में कोरोना (Corona) के एक्टिव मामलों का ग्राफ एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा है। कोरोना के एक्टिव मामले साढ़े चार लाख के पार पहुंच गए हैं। जो इस महीने की शुरुआत में 4 लाख से नीचे पहुंच गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के मुताबिक भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 452344 है, जबकि 8679138 कोरोना मरीज इस महामारी से जंग जीत चुके हैं। इसके अलावा देश में अब तक 135223 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच टेस्टिंग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली में गुरुवार को 24 घंटे के दौरान अभी तक के सबसे ज्यादा 29 हजार RT-PCR टेस्ट किए गए। वहीं, 24 घंटों में करीब साढ़े 5 हजार नए मामले सामने आए और 91 मरीजों की मौत हो गई। राजधानी में कोरोना मामलों की कुल संख्या 5.5 लाख के पार हो चुकी है। दिल्ली में गुरुवार को एक दिन में कोविड-19 के 5,475 नए मामले सामने आए। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,811 पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण की दर 8.65% रही जो बुधवार को 8.49% थी। राजधानी में कोरोना के कुल 5,51,262 पॉजिटिव मामलों में से अब तक 5,03,717 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
महाराष्ट्र में संक्रमण की फिर तेज रफ्तार

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 6406 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 35 दिन बाद कोरोना के एक दिन में ये सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले 22 अक्टूबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 55839 केस रिकॉर्ड हुए थे। बता दें कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 18,02,365 हो गई है, जिनमें 85,963 एक्टिव केस हैं। जबकि 16,68,538 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 46,813 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में कोरोना से अब तक 10,739 मौतें


मुंबई में भी कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को भी 1,147 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या 2,79,737 हो गई है। मुंबई में अब तक 2,54,152 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 11,697 तक पहुंच गई। मुंबई में कोरोना महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 10,739 तक पहुंच गया है। coronavirus,corona active cases,coronavirus news,india corona virus,covid 19 patient in india,corona updates,news राजस्थान में बढ़ता कोरोना

राजस्थान में गुरुवार को एक बार फिर तीन हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए। गुरुवार शाम तक राजस्थान में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 256947 पहुंच गया। गुरुवार को 3180 नए केस सामने आए और 19 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। आपको बता दे, राज्य में कोरोना की दूसरी लहर में पॉजिटिव केसों के तेजी से बढ़ने की रफ्तार लगातार जारी है। महज 7 दिनों में राजस्थान में 22 हजार से ज्यादा संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। राजस्थान में 227408 मरीज रिकवर होने पर डिस्चार्ज हुए है। इससे अब 27302 ऐसे एक्टिव केस है, जो कि अभी संक्रमित है। राजस्थान में सबसे ज्यादा केस जयपुर से सामने आए है। यहां, गुरुवार को 630 नए मामले सामने आए। यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 45201 हो गया है। जयपुर के बाद जोधपुर में 517, कोटा में 260, अजमेर में 200 व अलवर में 152 में नए मरीज मिले। इसके अलावा बांसवाड़ा में 10, बारां में 20, बाड़मेर में 34, भरतपुर में 60, भीलवाड़ा में 108, बीकानेर में 127, बूंदी में 38, चित्तौड़गढ़ 30, चुरु में 68, दौसा में 14, धौलपुर में 19, डूंगरपुर में 24, श्रीगंगानगर में 97, हनुमानगढ़ में 42, जैसलमेर में 29, जालौर में 89, झालावाड़ में 13, झुंझुनूं में 45, करौली में 18, कोटा में 260, नागौर में 95, पाली में 74, प्रतापगढ़ में 1, राजसमंद में 30, सवाईमाधोपुर में 37, सीकर में 78, सिरोही में 49, टोंक में 40 और उदयपुर में 132 नए केस सामने आए।
उत्तराखंड में कोविड के 350 से अधिक नए केस

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 355 नए मामले सामने आए और 11 लोगों ने महामारी से दम तोड़ दिया। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 355 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 72,997 हो गई है। महामारी से अब तक प्रदेश में 1,196 मरीज जान गंवा चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 66,464 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

झारखंड में अब तक 958 कोरोना मरीजों की मौत


झारखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 958 हो गई है। जबकि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,158 हो गई है।

मध्यप्रदेश में कोरोना के 1668 केस आए

राज्य में गुरुवार को 1668 केस आए। 1199 मरीज ठीक हो गए और 12 की मौत हो गई। राज्य में बीते एक हफ्ते से डेढ़ हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। अब तक यहां 1.99 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1।82 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 3209 की मौत हो चुकी है और 14 हजार 199 का इलाज चल रहा है।

गुजरात में कोरोना से 16 की मौत

गुजरात में गुरुवार को कुल 1560 केस आए, 1302 मरीज ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। यहां अब तक 2.03 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1.85 लाख ठीक हो चुके हैं और 3922 की मौत हो चुकी है। 14 हजार 429 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका