न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / कोटा में 99 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, आज 2 नए मामले आए सामने

कोटा में रविवार सुबह 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 99 पहुंच गया। वहीं कोरोना वायरस पुराने शहर के मकबरा थाना क्षेत्र के चंद्रघटा से बाहर निकल चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 1:02:29

राजस्थान / कोटा में 99 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, आज 2 नए मामले आए सामने

कोटा में रविवार सुबह 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 99 पहुंच गया। वहीं कोरोना वायरस पुराने शहर के मकबरा थाना क्षेत्र के चंद्रघटा से बाहर निकल चुका है। चंद्रघटा से करीब 500 मीटर दूर बजाजखाना क्षेत्र से शनिवार को 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए। ये 3 अलग-अलग परिवारों से हैं, इनमें एक परिवार के मां-बेटे, दूसरे परिवार से दो भाई और तीसरे परिवार से एक महिला संक्रमित पाई गई है। ये परिवार घंटाघर पुलिस चाैकी के निकट ही रहते हैं। अब कोटा के मकबरा थाना के चंद्रघटा और उसके आसपास के क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या 83 पहुंच चुकी है।

रेंडम सैंपलिंग के तहत मेडिकल कॉलेज की सैंपल कलेक्शन टीम ने शुक्रवार को इन सभी के सैंपल लिए थे। पहली बार चंद्रघटा से बाहर जाकर सैंपल लिए गए और उसी में यह 5 पॉजिटिव मिल गए। नए आए पांचों मरीजों को सुबह ही मेडिकल कॉलेज की रेपिड रेस्पोंस टीमों ने आइसोलेशन वार्ड में एडमिट करा दिया, इनके परिजनों को भी संदिग्ध मानते हुए अलग वार्ड में रखा गया है और सैंपल लिए गए हैं। प्रिंसिपल डॉ। विजय सरदाना ने बताया कि पांचों मरीज नए क्षेत्र से है, हालांकि इस क्षेत्र की दूरी हॉटस्पॉट से ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन यह सभी के लिए चिंता का विषय है।

शहर के दो हॉटस्पॉट में से एक मकबरा एरिया में अब तक कुल 83 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं तेलघर क्षेत्र में कुल 16 लोग संक्रमित मिले

वहीं, कोटा शहर में फंसे कोचिंग छात्रों को लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 252 बसें कोटा भेजी। यहां यूपी के 7,500 छात्र हैं, जिन्हें बसों से उनके घरों के लिए भेजा गया। राजस्थान और यूपी सरकार ने गुरुवार को यह फैसला लिया था। छात्रों के लिए शुक्रवार को 102 बसें झांसी और 150 बसें आगरा से रवाना हुईं थी। जिसके बाद शनिवार रात तक कोटा से बसों को रवाना किया गया।हालांकि, अभी यहां बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के छात्र फंसे हुए हैं।

कोटा में देशभर से छात्र आईआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं। यहां अभी 40 हजार छात्र हॉस्टल और पीजी अकोमोडेशन में रह रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश सरकार भी छात्रों को घर वापस लाने के लिए बातचीत कर रही है। बिहार के बच्चों के लिए भी वहां की सरकार से बात की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका