न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस अमेरिका पर हमला था : डोनाल्‍ड ट्रंप

अमेरिका में एक दिन में 2341 जान गई है। यहां अब तक 47 हजार 676 लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Apr 2020 10:59:20

कोरोना वायरस अमेरिका पर हमला था : डोनाल्‍ड ट्रंप

कोरोना वायरस का कहर अमेरिका पर जमकर बरसा है। यहां कोविड-19 से 47,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 8,52,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। अमेरिका में एक दिन में 2341 जान गई है। यहां अब तक 47 हजार 676 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में दैनिक संवाददाता सम्मलेन में कहा, ‘हम पर हमला हुआ। यह हमला था। यह कोई फ्लू नहीं था। कभी किसी ने ऐसा कुछ नहीं देखा, 1917 में ऐसा आखिरी बार हुआ था।’ वह कई हजार अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेजों के परिणामस्वरूप बढ़ते अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण के बारे में किए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन वैश्विक महामारी से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए लोगों और उद्योगों की मदद के लिए सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। क्या है? मुझे हमेशा हर चीज की चिंता रहती है। हमें इस समस्या से पार पाना ही होगा।'

बड़ी चुनौती / कोरोना का नया रूप आया सामने, ठीक होकर लौटे मरीजों में अब दिखा ये असर
WHO की चेतावनी / हमारे बीच लंबे वक्त तक बना रहेगा कोरोना, कोई भी देश गलती न करें

उन्होंने कहा, ‘विश्व के इतिहास में हमारी अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी रही है। चीन से बेहतर, किसी भी अन्य देश से बेहतर।’

उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले तीन साल में इसे खड़ा किया और फिर अचानक एक दिन उन्होंने कहा कि तुम्हे इसे बंद करना होगा। अब हम इसे दोबारा खोल रहे है और हम बेहद मजबूत होगें लेकिन दोबारा खोलने के लिए आपको उस पर कुछ धन लगाना होगा।' उन्होंने कहा, ‘हमनें अपनी एयरलाइन्स बचा लीं। हमनें कई कम्पनियां बचा लीं, जो बड़ी कम्पनियां हैं और दो महीने पहले उनका बेहतरीन साल चल रहा था और फिर अचानक से बाजार से बाहर हो गईं।'

ट्रंप ने कहा कि देश में नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा, ‘हाल ही में सबसे प्रभावित इलाके बनकर उभरे स्थान अब स्थिर हैं। वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बॉस्टन इलाके में मामलों में गिरावट आई है। शिकागों में मामले स्थिर बने हैं। डेट्रायट में सबसे खराब समय निकल गया है।'

उन्होंने कहा, ‘यह दिखाता है कि वायरस से निपटने की अक्रामक रणनीति रंग ला रही है और कई राज्य धीरे-धीरे दोबारा खुलने की स्थिति में होंगें।'

क्सपर्ट्स की राय, 'लॉकडाउन से कुछ दिन तक ही रुकेगा कोरोना...', ये काम करना बेहद जरुरी
कोरोना वायरस / बिल गेट्स ने की PM मोदी की तारीफ, पत्र लिखकर कहा - लॉकडाउन का फैसला सही

बता दे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने अस्थाई रूप से इमिग्रेशन सस्पेंड करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। देश में अब 60 दिनों तक विदेशी नागरिकों के आने पर रोक होगा। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी नागरिकों को नौकरी के मौके पहले मिलेंगे। हम चाहते हैं कि अमेरिकियों को पहले नौकरी और स्वास्थ्य सुविधा मिले। हम पहले अपने नागरिकों की सुरक्षा चाहते हैं। 60 दिनों के बाद या इसी दौरान हम इसकी सीमा बढ़ा भी सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ