न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस / बिल गेट्स ने की PM मोदी की तारीफ, पत्र लिखकर कहा - लॉकडाउन का फैसला सही

मोदी को लिखी चिट्ठी में गेट्स ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आपकी सरकार ने डिजिटल क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल किया है। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर ने मोदी द्वारा लॉकडाउन के फैसले को भी सही बताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 10:52:42

कोरोना वायरस / बिल गेट्स ने की PM मोदी की तारीफ, पत्र लिखकर कहा - लॉकडाउन का फैसला सही

कोरोना को लेकर तमाम देश अपने-अपने तरीके से इस महामारी से लड़ रहे हे। भारत ने भी इस महामारी को देश में फैलने से रोकने को लेकर रणनीति बनाई है, इसी कड़ी में 24 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। यह लॉकडाउन पहले 14 अप्रैल तक लगाया गया था फिर उसके बाद कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उठाए गए क़दमों की माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने तारीफ की है। बिल गेट्स ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कोरोना महामारी के खिलाफ उनकी तैयारियों की तारीफ की है। मोदी को लिखी चिट्ठी में गेट्स ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आपकी सरकार ने डिजिटल क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल किया है। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर ने मोदी द्वारा लॉकडाउन के फैसले को भी सही बताया है।

गेट्स ने लिखा- हम आपके नेतृत्व और आपकी और आपकी सरकार के सक्रिय कदमों की सराहना करते हैं। इन कदमों से भारत में कोविड-19 संक्रमण की दर को बढ़ने से रोकने में कामयाबी मिली। इसमें नेशनल लॉकडाउन, हॉटस्पॉट इलाकों में टेस्टिंग पर फोकस करना, क्वारैंटाइन सुविधाओं समेत स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाना। इन्हें मजबूत करने जैसे कई फैसले सराहनीय हैं। इससे रिसर्च और डेवलपमेंट गतिविधियों और डिजिटल इनोवेशन में भी बढ़ोतरी हुई है। यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि आप सभी भारतीयों की सामाजिक सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा कर रहे हैं। कोविड-19 से लड़ाई में डिजिटल क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल हो रहा है। आरोग्य सेतु डिजिटल ऐप इसका अच्छा उदाहरण है जिससे आप कोरोनावायरस संक्रमण को ट्रैक कर रहे हैं और आम लोगों से सीधे जुड़ रहे हैं।

बिल गेट्स कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए 750 करोड़ रुपये दान कर चुके हैं। इसके अलावा भी उन्होंने अलग-अलग देशों को करोड़ों रुपए की मदद की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ