न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्सपर्ट्स की राय, 'लॉकडाउन से कुछ दिन तक ही रुकेगा कोरोना...', ये काम करना बेहद जरुरी

एक्सपर्ट्स का मानना है कि लॉकडाउन कुछ समय तक कोरोना वायरस को रोक सकता है लेकिन जैसे ही लॉकडाउन हटाया और लोग आपस में एक दूसरे से मिलने लगेंगे तो यह वायरस फिर तेजी से फैलने लगेगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 11:33:50

एक्सपर्ट्स की राय, 'लॉकडाउन से कुछ दिन तक ही रुकेगा कोरोना...', ये काम करना बेहद जरुरी

कोरोना वायरस के संक्रमण को देश में फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने भारत में 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था पहले ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक था लेकिन लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए इस लॉकडाउन को आगे 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि लॉकडाउन कुछ समय तक कोरोना वायरस को रोक सकता है लेकिन जैसे ही लॉकडाउन हटाया और लोग आपस में एक दूसरे से मिलने लगेंगे तो यह वायरस फिर तेजी से फैलने लगेगा। इसलिए, उनका मानना है कि कोरोना का सबसे प्रभावी समाधान देश की बड़ी आबादी में इम्यूनिटी लेवल के बढ़ने से ही मिल सकता है। एक्सपर्ट्स इसके लिए 'हर्ड इम्यूनिटी यानी सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता' की थिअरी दे रहे हैं।

coronavirus,covid 19,experts,india,coronavirus outbreak,coronavirus outbreak in india,india  news,news in hindi

इस सिद्धांत के मुताबिक, जब बड़ी आबादी में कोरोना का संक्रमण होगा तो उसमें वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, संक्रमित लोगों के शरीर में कोरोना से लड़ने की क्षमता बढ़ जाएगी तो उनके शरीर पर कोरोना के संक्रमण का कोई असर नहीं होगा और फिर कोरोना भी शरीर में पहले से मौजूद करोड़ों-अरबों वायरस की तरह एक आम वायरस बनकर रह जाएगा। हालांकि, इस थिअरी को यूनाइटेड किंगडम (UK) सरकार ने नकार दिया और लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी।

एक बड़े महामारी विशेषज्ञ जयप्रकाश मुलियिल ने बताया कि कोई भी देश लंबे समय तक लॉकडाउन नहीं झेल सकता है और खासकर भारत जैसा देश। आपको बुजुर्गों को इन्फेक्शन से बचाकर हर्ड इम्यूनिटी के एक पॉइंट पर पहुंचना होगा और जब हर्ड इम्यूनिटी पर्याप्त संख्या में पहुंच जाएगी तो महामारी रुक जाएगी, तब बुजुर्ग भी सुरक्षित हो जाएंगे।

नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर डिजीज डायनैमिक्स, इकनॉमिक्स ऐंड पॉलिसी और वॉशिंगटन स्थित प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्तांओं (रिसर्चर्स) की एक टीम का मानना है कि भारत में हर्ड इम्यूनिटी की थिअरी कामयाब हो सकती है क्योंकि यहां की बड़ी आबादी युवाओं की है जिनमें ज्यादातर को वायरस से संक्रमित होने के बावजूद अस्पताल नहीं ले जाना पड़ेगा और उनकी मौत नहीं होगी।

coronavirus,covid 19,experts,india,coronavirus outbreak,coronavirus outbreak in india,india  news,news in hindi

उनका कहना है कि अगर अगले सात महीने तक नियंत्रित तरीके से वायरस को फैलने दिया जाए तो नवंबर तक देश की 60% आबादी कोरोना से इम्यून हो जाएगी और तब यह बीमारी फैल नहीं सकेगी। रिसर्च टीम का मानना है कि चूंकि भारत की 93.5% आबादी 65 से कम उम्र की है, इसलिए यहां कोरोना से मौतों की दर भी इटली, स्पेन जैसे यूरोपीय देशों के मुकाबले बहुत कम रहेगी। हालांकि, अगर नियंत्रित तरीके से वायरस फैलने दिया जाए तो भारत में कितनी मौतें हो सकती हैं, इसका कोई अनुमानित आंकड़ा नहीं बताया गया है।

दोनों संस्थानों का सुझाव है कि भारत में लॉकडाउन हटाया जाए और 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों को सामान्य कामकाज करने की अनुमति दी जाए। हालांकि, तब भी सोशल डिस्टैंसिंग बरतने, मास्क पहनने और भीड़-भाड़ पर रोक जैसे एहतियाती उपाय होते रहें। उसके बाद ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो और सभी संदिग्ध संक्रमितों को अलग-थलग किया जाए।

पीपल्स हेल्थ मूवमेंट के ग्लोबल को-ऑर्डिनेटर टी. सुंदररमण ने कहा, 'एक तरह से आप यह कह रहे हैं कि हम (60 वर्ष से कम उम्र के) लोगों को संक्रमित होने और फिर बीमारी से खुद ही ठीक होने देंगे। हम सिर्फ बीमार लोगों का ही ध्यान रखेंगे।' उन्होंने कहा, '(हर्ड इम्यूनिटी की) यही पॉलिसी है।'

फिलहाल मोदी सरकार ने अब तक इस तरह की रणनीति अपनाने का कोई संकेत नहीं दिया है। हालांकि, सरकार अभी बड़े पैमाने पर जांच कर भी नहीं रही है। जिन लोगों को कोविड-19 से संबंधित सरकारी आंकड़ों पर यकीन नहीं है और जो मानते हैं वास्तविक आंकड़े कहीं ज्यादा हैं, उनका आरोप है कि सरकार पाबंदियां लगाकर महामारी फैला रही है।

coronavirus,covid 19,experts,india,coronavirus outbreak,coronavirus outbreak in india,india  news,news in hindi

मान लिया कि भारत की बड़ी जनसंख्या 60 वर्ष से कम उम्र की है, लेकिन युवा आबादी कोरोना के संक्रमण से लड़ ही लेगी, इसकी गारंटी भी नहीं दी जा सकती है। ऐसे में रिसर्चर्स का कहना है कि लॉकडाउन हटाते-हटाते देश में बड़े पैमाने पर कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था कर ली जानी चाहिए ताकि अगर अचानक मरीजों की भीड़ उमड़ी तो उससे निपटा जा सके।

बता दे, दुनिया में अब तक 25 लाख 88 हजार 864 संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 80 हजार 578 की मौत हो चुकी है। सात लाख 6 हजार 814 ठीक हुए हैं। बता दे, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 21,373 हो गई है। महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य है। यहां इस वायरस से अब तक 269 लोग दम तोड़ चुके हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद गुजरात ऐसा दूसरा राज्य है, जहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। यहां अब तक 103 मरीजों ने जान गंवाई है। बुधवार को यहां 135 नए मरीज भी मिले। इसके बाद मध्यप्रदेश है। यहां अब तक 80 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। इस बीच, कोविड-19 के लिए होने वाले रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(आईसीएमआर) ने एक प्रोटोकॉल जारी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन