न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका / 50 राज्यों में से 19 में संक्रमण की दर घटी, 30 राज्यों ने लॉकडाउन में दी ढील

अमेरिका के 50 राज्यों में से 19 में कोरोना संक्रमण की दर घट गई है। जिन राज्यों में संक्रमण दर कम हुई है, उनमें न्यूयॉर्क, मैसाचुसेट्स, हवाई और अलास्का प्रमुख हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 11:53:50

अमेरिका / 50 राज्यों में से 19 में  संक्रमण की दर घटी, 30 राज्यों ने लॉकडाउन में दी ढील

अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 820 लोगों की जान गई है। मरने वालों का आंकड़ा 90,978 हो गया है। यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। देश में 15 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी सबसे ज्यादा प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में संक्रमण के 3 लाख से ज्यादा केस हैं। न्यूजर्सी में 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं एक रिपोर्ट में सामने आया है कि अमेरिका के 50 राज्यों में से 19 में कोरोना संक्रमण की दर घट गई है। जिन राज्यों में संक्रमण दर कम हुई है, उनमें न्यूयॉर्क, मैसाचुसेट्स, हवाई और अलास्का प्रमुख हैं। तीन राज्यों में संक्रमण की दर बढ़ी है जबकि अन्य में स्थिर है। न्यू ओरलीनस में जहां अप्रैल में रोजाना सैकड़ों मामले सामने आ रहे थे, वहां संक्रमण के अब रोज 50 से भी कम केस आ रहे हैं।

यहां सोमवार से मीट प्लांट दोबारा खुलेंगे। इनमें सैकड़ों कर्मचारी काम पर लौटेंगे। दो तिहाई अमेरिकी राज्यों का मानना है कि स्थिति सुधर रही है। देश के 30 राज्यों ने लॉकडाउन में ढील दी है। 11 राज्यों ने कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी है। 4 राज्य अगले हफ्ते लॉकडाउन में ढील मिलेगी। जबकि 5 राज्यों में अब भी सख्त लॉकडाउन है।

अमेरिका में लॉकडाउन में ढील के तहत बीच, जिम, रिटेल दुकानें, रेस्तरां, बार, सैलून, थियेटर, उद्योग, ऑफिस, पूजा स्थल खोलने की अनुमति दी गई है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। ज्यादातर अमेरिकियों ने मार्च से ही कोरोना को लेकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना शुरू कर दिया था। इससे संक्रमण रोकने में मदद मिली। मार्च के दूसरे पखवाड़े में स्कूल और कई कार्यस्थल बंद कर दिए गए थे। यहां तक कि अप्रैल में जब कई राज्यों ने लॉकडाउन में ढील देनी शुरू की, तब भी 43.8% लोगों ने स्टे एट होम का अच्छी तरह पालन किया।

येल यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की 70% आबादी काउंटियों में रहती है। यहां लोग सामान्य तौर पर ही घर से ज्यादा नहीं निकलते। इसलिए संक्रमण रुकने में मदद मिली। अगर अमेरिका में स्टे एट होम का पालन नहीं किया जाता तो अप्रैल के आखिरी तक 1 करोड़ और लोग संक्रमित हो जाते। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका में बीच-बीच में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने का कारण यह था कि यहां नर्सिंग होम्स, जन सेवा कार्यालयों और फूड प्रोसेसिंग प्लांट में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ठीक से नहीं किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ