न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में रेल यात्रा / अब कुछ घंटों में शुरू होगी बुकिंग, लेकिन इन सवालों पर चुप है रेलवे

अब जब टिकट बुकिंग में चंद घंटे ही बचे हैं, अभी भी लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। जिनका जवाब ना रेलवे दे पाया और ना ही सरकार दे पाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 May 2020 1:39:24

लॉकडाउन में रेल यात्रा / अब कुछ घंटों में शुरू होगी बुकिंग, लेकिन इन सवालों पर चुप है रेलवे

देश में लागू लॉकडाउन के 50 दिन पूरे हो रहे हैं ऐसे में केंद्र सरकार ने अब बड़ा फैसला लेते हुए ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है। शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी यानी ये 15 रूटों पर चलेंगी। ट्रेनें दिल्ली से चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें देश के अलग-अलग शहरों में जाएंगी। ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी। इनके लिए यात्री 11 मई यानी आज शाम 4 बजे से टिकटों की बुकिंग शुरू कर पाएंगे। लेकिन अब जब टिकट बुकिंग में चंद घंटे ही बचे हैं, अभी भी लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। जिनका जवाब ना रेलवे दे पाया और ना ही सरकार दे पाई है।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और भारतीय रेलवे की तरफ ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई थी। शुरुआती जानकारी में सिर्फ इतना ही बताया गया कि टिकट IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से ही बुक होगा, रेलवे स्टेशन पर कहीं नहीं मिलेगा। लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे सवाल है जिनका जवाब न सरकार के पास है और न ही रेलवे के पास है...

- क्या सभी सीटें बुक हो पाएंगी?

- अगर कोई ट्रेन दिल्ली से मुंबई जाती है, तो वह रास्ते में कितनी बार रुकेगी?

- अगर किसी व्यक्ति को चिन्हित 15 शहरों के अलावा बीच में ही किसी स्टेशन पर रुकना है तो क्या वह जा पाएगा?

- ऑनलाइन मोबाइल ऐप के जरिए भी टिकट बुक होते हैं जिनका सीधा IRCTC से संबंध है, क्या वहां से टिकट बुक हो पाएंगी?

- अगर चार बजे बुकिंग खुलते ही साइट पर लोड बढ़ता है और टिकट बुकिंग में दिक्कतें आती हैं, तो दूसरा ऑप्शन क्या होगा?

- क्या जिनका टिकट हो पाएगा, उन्हें बिना किसी रोक-टोक के स्टेशन जाने की इजाजत होगी? क्योंकि दिल्ली में अभी भी लॉकडाउन को लेकर सख्ती है?

सोमवार शाम को चार बजे बुकिंग शुरू हो जाएगी, इससे दो घंटे पहले ही रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाडी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों में जनरल बोगी नहीं होगी और ना ही सभी सीटें बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी। यानी, ट्रेन की हर सीट नहीं बल्कि कुछ चिन्हित सीटें ही बुक करवाई जा सकेंगी।

आपको बता दे, रेलवे ने यात्री ट्रेन चलाने का यह फैसला ऐसे वक्त में लिया है जब कोरोना वायरस देश में तेजी से पैर पसार रहा है। खासकर, मुंबई और दिल्ली में बड़ी संख्या में कोरोना के संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे है। ऐसे में दिल्ली से ट्रेन चलाने के लिये सोशल डिस्टेंसिंग को भी ध्यान में रखा गया है। साथ ही स्क्रीनिंग के इंतेजाम भी किये गये हैं। इसके मद्देनजर इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा का मौका पाने वाले सभी यात्रियों से अपील की गई है कि वो ट्रेन छूटने से एक घंटे पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री