न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज दो चरणों में मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे PM मोदी, केंद्र ने राज्यों से कहा - अब आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान दे

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना से निपटने की रणनीति, लॉकडाउन की बंदिशें कम करने और आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर सुझाव मांग सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 May 2020 10:06:56

आज दो चरणों में मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे PM मोदी, केंद्र ने राज्यों से कहा - अब आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान दे

देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन को अब 50 दिन पूरे होने जा रहे हैं। लॉकडाउन का तीसरा चरण 3 मई को लागू किया गया था, जिसकी अवधि 17 मई को खत्म होनी है। ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना से निपटने की रणनीति, लॉकडाउन की बंदिशें कम करने और आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर सुझाव मांग सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। बैठक दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी, जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बात रखने का मौका मिलेगा। इस बैठक में मुख्यमंत्रियों, प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के बीच होने वाली ये चर्चा पिछली बैठकों से अलग होगी। इस बार दो सेशन होंगे, जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने का मौका मिलेगा। पिछली बैठकों में 10-11 मुख्यमंत्री ही अपनी बात रख पाते थे, क्योंकि समय कम होता था। आज ये बैठक दोपहर तीन बजे शुरू होगी, जो पहले शाम 5:30 बजे तक चलेगी। उसके बाद करीब तीस मिनट का ब्रेक होगा, जिसके बाद फिर बैठक शुरू होगी और जबतक चर्चा चलेगी तबतक चलेगी। बताया जा रहा है कि इस चर्चा के लिए करीब 6 घंटे का वक्त निर्धारित किया गया है, जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बात रखेंगे।

12 मई से चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, नए नियमों के साथ घूमेगा रेल का चक्का, जानिए 12 खास बातें

आर्थिक गतिविधियां चालू करने पर जोर दे राज्य सरकार

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने रविवार को राज्यों के चीफ सेक्रेटरी (मुख्य सचिव) और हेल्थ सेक्रेटरी (स्वास्थ्य सचिव) से बात की थी। गौबा ने कहा कि अब राज्य सरकारों को आर्थिक गतिविधियां चालू करने पर जोर देना चाहिए। सरकार प्रवासियों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही है। सभी राज्य इसमें ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें और वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे लोगों की लौटने में मदद करें।

12 मई से ट्रेन चलाने की तैयारी, जानिए इससे जुड़े 12 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ चर्चा में कई राज्यों ने रेज, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बनाए गए नियमों पर सवाल उठाए। कुछ राज्यों ने प्रवासियों की वापसी पर चिंता जताई थी। इन राज्यों का कहना है प्रवासियों की वापसी के कारण कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में जो इलाके ग्रीन जोन में हैं, वे जल्द ही रेड जोन में बदल जाएंगे।

आज होने वाली बैठक में हर किसी की नज़र इसी बात पर होगी कि 17 मई के बाद क्या होगा।आपको बता दे, प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले 25 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा की थी। पहला लॉकडाउन 21 दिन के लिए लगाया गया था। इसे 14 अप्रैल को खत्म होना था। इसके बाद लॉकडाउन 19 दिन और बढ़ा दिया गया था। तीन मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को फिर से 14 दिन बढ़ा दिया गया है। अब 17 मई को लॉकडाउन खत्म होगा। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या देश में लॉकडाउन 4.0 लागू किया जाएगा, या फिर मौजूदा प्लान के साथ एग्जिट लिया जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका