न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू उड़ानें 25 मई से, सरकार ने तय किए टिकटों के दाम, सात सेक्शन में बांटे गए रूट

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा हम अपने 20 हजार से अधिक भारतीयों नागरिकों को विभिन्न जगहों से वापस लाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 May 2020 3:53:37

घरेलू उड़ानें 25 मई से, सरकार ने तय किए टिकटों के दाम, सात सेक्शन में बांटे गए रूट

करीब दो महीने तक लॉकडाउन में रहने के बाद अब देश में 25 मई से एक बार फिर सभी उड़ानें शुरू होंगी। इस दौरान कई तरह के नियम और शर्तें लागू होंगी, जिनका पालन करना होगा। शुरुआत में सिर्फ एक तिहाई उड़ानों को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही सरकार न्यूनतम और अधिकतम किराया तय करेगी। धीरे धीरे उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, बीमारों को हवाई सफर से बचने की सलाह दी गई है। सफर के दौरान जिन नियमों का पालन करना होगा इसके लिए आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा हम अपने 20 हजार से अधिक भारतीयों नागरिकों को विभिन्न जगहों से वापस लाए हैं। हालांकि, कुछ देश लोगों को वापस लाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं, ऐसे में परेशानी आ रही है। मंत्री बोले कि अभी लोगों को वापस लाने की रफ्तार बढ़ेगी।

मनमानी कीमत ना वसूलें एयरलाइंस, इसलिए सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि वंदे भारत मिशन के दौरान, हमारा प्रयास उन सभी को वापस लाने का नहीं था जो वापस आना चाहते थे। हमने विदेश में फंसे हमारे नागरिकों को निकालने पर स्पष्ट जोर दिया।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि वंदे भारत मिशन के दूसरे सप्ताह में, हमने संख्या में वृद्धि की, इसे दोगुने से अधिक कर दिया। हम लोगों को वापस लाने की संख्या को और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा एयर इंडिया, निजी वाहक भी इस प्रयास में शामिल हो रहे हैं।

घरेलू उड़ान को लेकर मंत्री ने कहा कि मेट्रो टू मेट्रो शहरों में कुछ नियम होंगे, मेट्रो टू नॉन मेट्रो शहरे के लिए अलग नियम होंगे। मेट्रो शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहर शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शुरुआती तौर पर एयरपोर्ट का एक तिहाई हिस्सा ही शुरू होगा, किसी भी फ्लाइट में खाना नहीं दिया जाएगा। सिर्फ 33 फीसदी विमानों को उड़ान की इजाजत दी गई है. विमान में बीच की सीट खाली रखने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी ऐसा नियम नहीं है, लेकिन विमान में हर तरह के नियमों का पालन किया जाएगा.

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि घरेलू उड़ानों को खोलने के हमारे अनुभव के आधार पर, हमें कुछ प्रक्रियाओं को बदलना पड़ सकता है, तभी हम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में सोचेंगे।

इन 10 बदलावों के साथ बदलेगा आपके हवाई सफर का अनुभव, पॉइंट्स में समझे

सरकार ने तय किए टिकटों के दाम


सरकार की तरफ से अगस्त तक टिकट के कुछ दाम तय कर दिए गए हैं। दिल्ली से मुंबई रूट पर न्यूनतम किराया 3500 रुपये होगा और अधिकतम 10 हजार रुपये तय किया गया है। इसी के तहत कंपनियों को दाम तय करने होंगे। सभी कंपनियों को करीब 40% सीटें अधिकतम-न्यूनतम दाम के बीच के दाम पर देनी होंगी।

फ्लाइट के रूट को समय के आधार पर 7 कैटेग्री में बांटा

1. 40 मिनट से कम की उड़ान
2. 40-60 मिनट
3. 60-90 मिनट
4. 90-120 मिनट
5. 120-150 मिनट
6. 150-180 मिनट
7. 180-210 मिनट

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक सेल्फ डिक्लेरेशन या आरोग्य सेतु ऐप की मदद से यात्रियों के कोविड-19 लक्षणों से मुक्त होने का पता लगाया जाएगा। आरोग्य सेतु ऐप पर लाल स्टेट्स वाले यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बता दे, बुधवार को ही केंद्रीय मंत्री द्वारा देश में घरेलू उड़ानों को नियमवार खोलने का ऐलान किया गया था। देश के सभी एयरपोर्ट को 25 मई से विमानों के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मंत्रालय के द्वारा इसके लिए नए दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।

सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक

- एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में एंट्री से पहले ही एक तय जगह पर स्क्रीनिंग जोन से गुजरना होगा। इसके लिए थर्मल स्क्रीनिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं।

- एंट्री गेट, स्क्रीनिंग जोन में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एक-एक मीटर की दूरी पर मार्किंग की जाएगी। जूते-चप्पलों को डिसइन्फेक्ट करने के लिए एंट्रेस पर ब्लीच में भीगे मैट या कार्पेट रखे जाएंगे।

- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कहा कि फोन में आरोग्य सेतु ऐप प्रवेश द्वार पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल / हवाई अड्डे के कर्मचारियों द्वारा सत्यापित किया जाएगा।

- एएआई ने कहा कि हवाईअड्डा संचालकों को टर्मिनल इमारत में प्रवेश से पहले यात्रियों के सामान को संक्रमण मुक्त करने के लिए उचित प्रबंध करने होंगे।

- संक्रमण से बचाव के उपायों के साथ फूड आउटलेट खुलेंगे। भीड़ नहीं हो, इसके लिए यात्रियों को पार्सल लेने के लिए कहा जाएगा। डिजिटल पेमेंट पर जोर रहेगा। सेल्फ ऑर्डर बूथ बनाए जाएंगे।

- डिपार्चर और एराइवल एरिया में ट्रॉली नहीं मिलेगी। जिन यात्रियों को वाकई जरूरत होगी, उन्हें मांगने पर ट्रॉली दी जाएगी। सभी ट्रॉली सैनिटाइज की जाएंगी।

- जरूरतमंदों को पहले से सैनिटाइज की हुई व्हील-चेयर मिलेगी। एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग या लाउंज में न्यूजपेपर या मैग्जीन नहीं मिलेगी।

- इसके अलावा विमान के अंदर बैठते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना भी अनिवार्य होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका