न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद / घर वापसी के लिए मजदूरों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

मजदूरों का हुजूम आईआईएम के पास पहुंच गया, लेकिन वहां बस नहीं दिखी। इसके बाद मजदूर भड़क गए और पुलिस के साथ भिड़ंत हो गई। मजदूरों पर पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 12:42:46

अहमदाबाद / घर वापसी के लिए मजदूरों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद मजदूरों के पलायन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं मजदूर सैकड़ों किलोमीटर का सफर पैदल ही तय कर रहे हैं तो कहीं मजदूर इस आस में हैं कि उन्हें घर भेजने का सरकार इंतजाम करेगी। ऐसे में ये मजदूर सड़कों पर हंगामा कर रहे है। ताजा मामला अहमदाबाद से सामने आया है। यहां, किसी ने मजदूरों को बता दिया कि आईआईएम के पास से बस जा रही है। इसके बाद मजदूरों का हुजूम आईआईएम के पास पहुंच गया, लेकिन वहां बस नहीं दिखी। इसके बाद मजदूर भड़क गए और पुलिस के साथ भिड़ंत हो गई। मजदूरों पर पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।

क्वारनटीन सेंटर की व्यवस्था से नाराज प्रवासी मजदूर, किया हंगामा

वहीं, बिहार के बेगूसराय में क्वारनटीन सेंटर की व्यवस्था से नाराज प्रवासी मजदूरों ने पहले सेंटर के अंदर जमकर हंगामा किया, फिर बाहर निकल कर सड़क जाम कर दिया। इतना ही नहीं मजदूर इतने आक्रोशित थे कि जाम के दौरान एक ट्रैक्टर निकलने की कोशिश की तो उस पर मजदूरों ने जमकर पत्थरबाजी भी की।

दरअसल भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली मध्य विद्यालय में बनाए गए क्वारनटीन सेंटर में देर रात 112 मजदूरों को लाया गया था, जहां पर उनकी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

मजदूरों का आरोप है कि रात में खाना के नाम पर चूरा-शक्कर दिया गया। वह भी सभी मजदूरों को नहीं दिया। शिकायत करने पर पुलिस से पिटवाने की बात कही जाती है। मजदूरों ने कहा कि सोने के लिए बिछावन तक नहीं दी गई। इसी से नाराज प्रवासी मजदूरों ने सोमवार सुबह भगवानपुर- बनवारीपुर सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान मजदूरों ने सड़क किनारे मनरेगा के तहत लगाए गए पौधे का घेराबंदी उखाड़ कर सड़क पर घेराबंदी कर दी और जमकर हंगामा किया।

बता दे, गुजरात में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। यहां अब तक 11,380 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। वहीं 659 लोगों की मौत इस वायरस के चलते हो गई है। राज्य में अहमदाबाद शहर में 8,420 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है वहीं, 524 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ