न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन / 21 राज्यों को अप्रैल में हुआ 97,100 करोड़ का घाटा, गुजरात-तेलंगाना को सबसे बड़ी चपत

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लगे लॉकडाउन की वजह से कारोबारियों के साथ-साथ राज्य सरकारों को भी बड़े आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 May 2020 10:58:25

लॉकडाउन / 21 राज्यों को अप्रैल में हुआ 97,100 करोड़ का घाटा, गुजरात-तेलंगाना को सबसे बड़ी चपत

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लगे लॉकडाउन की वजह से कारोबारियों के साथ-साथ राज्य सरकारों को भी बड़े आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। इंडिया रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विमानन, पर्यटन, होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उत्पादन, आपूर्ति-श्रृंखला, कारोबार और अन्य गतिविधियां पूरी तरह ठप हैं। इससे केंद्र और राज्य दोनों नकदी के मोर्चे पर संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, राज्यों की समस्याएं ज्यादा हैं क्योंकि उन्हें कोविड-19 (Covid-19) महामारी के साथ इससे जुड़े खर्चों से भी जूझना पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में 21 बड़े राज्यों को संयुक्त रूप से 97,100 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्यों को अप्रैल में जीएसटी (GST) से 26,962 करोड़, वैट (VAT) से 17,895 करोड़, एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) से 13,785 करोड़, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन ड्यूटी (Stamps & Registration Duty) से 11,397 करोड़, वाहन टैक्स (Road tax) से 6,055 करोड़, बिजली पर टैक्स एवं ड्यूटी से 3,464 करोड़ और गैर-टैक्स राजस्व के रूप में 17,595 करोड़ की कमाई होनी थी, जो नहीं हो पाई। इसमें आगे कहा गया है कि अगले सप्ताह लॉकडाउन पूरी तरह खत्म होने पर भी दूसरी तिमाही तक आर्थिक गतिविधियां सामान्य नहीं होंगी।

लॉकडाउन से वे राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जिनकी कुल राजस्व में अपने स्रोतों से कमाई की हिस्सेदारी ज्यादा है। गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलगांना की 65-76% कमाई उनके अपने स्रोतों से होती है। इस मामले में 76% के साथ गुजरात शीर्ष पर है, इसलिए उसे सर्वाधिक नुकसान होगा। तेलंगाना की 75.6%, हरियाणा की 74.7%, कर्नाटक की 71.4%, तमिलनाडु की 70.4%, महाराष्ट्र की 69.8%, केरल की 69.6% और गोवा की 66.9% कमाई अपने से स्रोतों होती है जो लॉकडाउन के चलते नहीं हो पाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका