न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एयरपोर्ट पर कड़ी चेकिंग के बावजूद भारत में कैसे घुस रहा कोरोना, समझिए

एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग से लेकर किसी शख्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तक सरकार के पूरे ऐक्शन की जानकारी दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Mar 2020 3:37:15

एयरपोर्ट पर कड़ी चेकिंग के बावजूद भारत में कैसे घुस रहा कोरोना, समझिए

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 17 विदेशी मरीजों समेत बढ़कर 73 पहुंच गई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लोकसभा में इसके बारे में जानकारी दी। कोरोना ने अब तक 12 राज्यों को अपने चपेट में ले लिया है। सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल में आए हैं। यहां 17 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद में महाराष्ट्र में 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यूपी में भी 10 कोरोना के मामले आए हैं। दिल्ली में 6 मामलों की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सवाल उठता है कि आखिर एयरपोर्ट्स पर इतनी कड़ी जांच के बाद बाद भी कोराना भारत में क्यों और कैसे घुस रहा है? एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग को लेकर सवाल उठ रहे है। ऐसे में इन सवालों के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि कोई केस पॉजिटिव मिलने का मतलब यह नहीं है कि स्क्रीनिंग में लापरवाही हुई होगी। कई मामलों में रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी कोरोना के लक्षण डिवेलप होते हैं। इसके लिए सरकार स्क्रीनिंग के बाद भी संदिग्ध लोगों की लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने संसद में एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग से लेकर किसी शख्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तक सरकार के पूरे ऐक्शन की जानकारी दी।

ये देसी उपाय करेंगे कोरोना वायरस से आपका बचाव, जानें और रहें स्वस्थ

screening at ariport,harsh vardhan,coronavirus updates,coronavirus screening process at airport,coronavirus,india

एयरपोर्ट पर ऐसे होती है थर्मल स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जब भी कोई यात्री बाहर से आता है, तो वह एक सेल्फ डिक्लरेशन फॉर्म भरता है। इसके बाद उसकी थर्मल स्क्रीनिंग होती है। उसकी हिस्ट्री, लक्षण और थर्मल स्क्रीनिंग के नतीजों को जाना जाता है। कोरोना के लक्षण वाले कुछ लोगों को उसी समय अलग कर लिया जाता है। लेकिन कुछ लोगों पर जरा भी शक होता है, तो उनकी लिस्ट बनाई जाती है। ऐसे सारे यात्रियों का कंप्यूटराइज्ट डेटा रखा जा जाता है।

साबुन या सैनिटाइजर!! जाने कौन रख सकता है आपको कोरोना वायरस से दूर

रिपोर्ट निगेटिव के बाद भी कोरोना संभव

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि स्क्रीनिंग में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कई बार यह पॉजिटिव हो सकती है। उन्होंने बताया कि मुझमें आज अगर कोई लक्षण नहीं हैं। थर्मल स्क्रीनिंग में भी रिपोर्ट निगेटिव है, तो भी निगरानी पीरियड में कोरोना के लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे संदिग्ध लोगों की सभी जानकारियां देश के सभी जिलों में सर्विलांस अफसरों और राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दे दी जाती हैं।

कोरोना वायरस की वजह से बढ़ा कंडोम का व्यापार, कारण कर देगा हैरान

screening at ariport,harsh vardhan,coronavirus updates,coronavirus screening process at airport,coronavirus,india

ऐसी होती है कोरोना संदिग्धों की निगरानी

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना संदिग्ध मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है। देश में करीब 30-35 हजार लोग कम्युनिटी सर्विलांस में हैं। उनके हर मूवमेंट के ऊपर नजर रखी जा रही है।

भगवान को भी सताने लगा कोरोना वायरस का डर! पहनाया मास्क

फिर पॉजिटिव केस क्यों मिल रहे हैं

हर्षवर्धन के मुताबिक, बाहर से आए यात्री का कुछ दिन बाद कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह मतलब नहीं है कि उसकी स्क्रीनिंग में चूक हुई है। इसका मतलब है यह है कम्युनिटी सर्विलांस इतना जबर्दस्त है कि चार दिन बाद भी उसमें कोरोना के लक्षण दिखने पर अलग कर लिया जाता है। केरल में जब शुरुआती तीन केस आए, तबसे हम राज्य सरकार के संपर्क में हैं। हर राज्य शाम को पूरी जानकारी केंद्र के साथ साझा करता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जब कोई शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसके आसपास के लोगों को जांच के घेरे में ले लिया जाता। उन्होंने बताया कि एक-एक पॉजिटिव केस की डीटेल स्क्रीनिंग की जाती है। एक केस में 162 से 200-250 लोगों तक को ट्रेस किया जाता है।

महामारी घोषित हुआ कोरोना वायरस, WHO ने कहा - यह खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है

चार फ्लाइट एक साथ आए तो भी थर्मल स्क्रीनिंग संभव

लोकसभा में मंत्री ने जानकारी दी कि हम विदेश से आए लोगों की निगरानी कर रहे हैं। स्क्रीनिंग में किसी तरह की कोई भी दिक्कत नहीं है। किसी एयरपोर्ट पर चार फ्लाइट्स एक साथ आने पर भी थर्मल स्क्रीनिंग संभव है। 17 जनवरी को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोच्चि जैसे एयरपोर्ट में स्क्रीनिंग शुरू हुई थी, लेकिन अब 30 एयरपोर्ट पर जांच हो रही है।

कहां होती है नमूनों की जांच

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस का टेस्ट किसी आम लैब में नहीं हो सकता है, इस वजह से देश के कई हिस्सों में 51 लैब बनाई गई हैं। पुणे में सेंट्रल रेफरेंस लैब है। इसके अलावा 56 जगह पर कलेक्शन सेंटर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका