न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बिगड़ें हालात, फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, 24 घंटे में इतने लोग हुए संक्रमित

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना लोगों को संक्रमित करने के नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1,295 नए मामले सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 May 2020 7:56:03

दिल्ली में बिगड़ें हालात, फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड,  24 घंटे में इतने लोग हुए संक्रमित

देश की राजधानी दिल्ली (Coronavirus in Delhi) में कोरोना लोगों को संक्रमित करने के नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1,295 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में सामने आने वाली अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,844 तक पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की जहां तक बात है तो यह तादाद 10893 है। दिनों दिन दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा देखें तो 28 मई को 1024, 29 मई को 1106 और 30 मई को 1163 मामले सामने आए थे। 31 मई को यह संख्या बढ़कर 1295 तक पहुंच गई है।

coronavirus,coronavirus in delhi,coronavirus cases in delhi,delhi coronavirus cases,covid 19 cases in delhi,delhi,delhi news

पुलिसकर्मियों पर भी कोरोना का कहर

दिल्ली में पुलिसकर्मी भी कोरोना से काफी ज्यादा संक्रमित हैं। रविवार को एक और पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सुल्तानपुरी थाने में तैनात एएसआई विक्रम की कोरोना से मौत हो गई। कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इससे पहले रविवार सुबह एक एएसआई की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस में कोरोना से अब तक तीन कर्मियों की मौत हो चुकी है। करीब 54 वर्ष के असिटेंट सब-इंस्पेक्टर विक्रम सुल्तानपुरी थाने में तैनात थे। तबीयत खराब होने पर 28 मई को अस्पताल में भर्ती हुए जहां उनका कोरोना का टेस्ट भी हुआ। 29 मई को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के दौरान रविवार को एएसआई विक्रम की आर्मी अस्पताल में मौत हो गई। एएसआई विक्रम मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग की ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं, रविवार सुबह असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) शेषमणि पांडेय की कोरोना से मौत हो गई। शेषमणि पांडेय फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट थे। 26 मई को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें भी आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तैनाती सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में चल रही थी।

बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद में बढ़ोतरी

दिल्ली में एक तरफ मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो दूसरी ओर इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की तादाद में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली में अब तक ठीक, डिस्चार्ज या माइग्रेट हुए लोगों की लोगों की संख्या 8,478 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड देखें तो 416 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है या ये मरीज माइग्रेट कर गए हैं।

473 लोगों की हुई मौत

दिल्ली में मौतों की संख्या में गिरावट अभी नहीं देखी जा रही। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 13 लोगों की मौत की खबर है। कुल आंकड़ा देखें तो अब तक कोरोना से दिल्ली में 473 लोगों की मौत हो चुकी है

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ