न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / 24 घंटे में मिले कोरोना के 762 नए केस, अब तक 20943 संक्रमित, 630 लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में पिछले दिनों से तेजी आ गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 762 नए मामले सामने आए। इसके साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 20 हजार 943 हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 11:32:53

 उत्तर प्रदेश / 24 घंटे में मिले कोरोना के 762 नए केस, अब तक 20943 संक्रमित, 630 लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में पिछले दिनों से तेजी आ गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 762 नए मामले सामने आए। इसके साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 20 हजार 943 हो गई है। इनमें से 13 हजार 583 लोग इलाज के बाद पूर्णत: ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में कोविड-19 ते 6 हजार 730 सक्रिय केस हैं। महामारी से राज्य में अब तक 630 लोगों की जान गई है।

यूपी सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश के 75 जिलों में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की तैनाती कर दी है। ये अधिकारी मंडलायुक्त के अधीन रहकर कार्य करेंगे। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है।

उधर, शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 से बचाव के संबंध में जागरुकता के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों में कोविड हेल्प डेस्क खोले जाएं। उन्होंने रैपिड एंटीजन टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया। इससे कम समय में सैंपल के जांच परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयास करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कोविड और नॉन कोविड चिकित्सालयों के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कहा- लगातार संवाद बनाकर इन अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए।

485 पुलिस वाले संक्रमित

उत्तर प्रदेश में अब तक 485 पुलिस वाले संक्रमित हो चुके है। इनमें से 6 की मौत हो चुकी है। पुलिस में एक्टिव केस की संख्या 221 है। पीएसी में कुल संक्रमितों की संख्या 154 है, इनमें से एक्टिव केस 113 हैं। जिलों की पुलिस से लेकर आपात सेवा-112, जीआरपी और पीएसी तक में संक्रमण फैल चुका है।जीआरपी में कुल संक्रमति पुलिसकर्मियों की संख्या 63 है, इनमें अब केवल 16 केस ऐक्टिव हैं। पीएसी की अलग-अलग कंपनियों में भी संक्रमण फैला है। यूपी-112 की सेवाएं काफी हद तक प्रभावित हैं और इससे पीआरवी का रिस्पांस टाइम तक बढ़ गया है। घर से काम कर रहे 140 कर्मचारियों और प्रयागराज उपकेंद्र के 30 कर्मचारियों की बदौलत 112 अपनी सेवाएं जारी रखे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका