न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / आज सामने आए 596 नए मामले, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 17731; अब तक 550 की हुई मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 596 नए मामले सामने आए इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर बढ़कर 17 हजार 731 हो गयी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jun 2020 10:53:20

उत्तर प्रदेश / आज सामने आए 596 नए मामले, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 17731; अब तक 550 की हुई मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 596 नए मामले सामने आए इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर बढ़कर 17 हजार 731 हो गयी है। वहीं, आज 21 लोगों की मौत हुई है इसके साथ ही कुल मौतों की गिनती 550 हो गयी है। उत्‍तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 21 और लोगों की मौत हो गयी है। इनमें कानपुर नगर में सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा मेरठ, गोरखपुर, इटावा और मुरादाबाद में दो-दो, गाजियाबाद, हापुड़, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, बदायूं, झांसी व फर्रुखाबाद में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। जबकि 596 नए केस सामने आए हैं। जबकि यूपी में एक्टिव केसों की संख्या 6 हजार 186 है। वहीं, अब तक पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 10 हजार 995 है। इसके अलावा डिस्चार्ज होने का प्रतिशत अब 62.01 हो गया है। अब तक 550 लोगों की मौत हुई है।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कही ये बात

प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में कुल 16 हजार 125 सैंपल्‍स की जांच की गयी है और शुरू से अब तक पांच लाख 60 हजार 697 सैंपल्‍स की जांच की जा चुकी है। जबकि जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब हम जल्द ही एंटीजेन टेस्ट को भी कुछ चुनिंदा जिलों में शुरू करने जा रहे हैं। संक्रमण के अधिक मामलों वाले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के साथ-साथ लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर में भी इसे शुरू किया जाएगा। साथ ही प्रसाद ने बताया कि अब हम कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिये निगरानी कार्य को नयी रफ्तार देने जा रहे हैं। इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार हो रही है। सम्भवत: मंगलवार को यह कार्य योजना लागू हो जाएगी।

प्रसाद ने बताया कि इसके अलावा सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के 668 निजी और सरकारी अस्पतालों में ओपीडी डॉक्टरों, स्वागत डेस्ककर्मी व गार्ड वगैरह की रैंडम सैम्पलिंग के तहत जांच करवायी थी। इनमें से मऊ, मुजफ्फरनगर, संतकबीरनगर, शामली, सुलतानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद समेत 17 जिलों के 25 अस्पतालों में संक्रमण मिला।

प्रसाद ने बताया कि इस दौरान हमने 4 हजार 577 नमूनों की जांच करायी, जिनमें से 51 में संक्रमण पाया गया। इसके आधार पर सम्बन्धित अस्पतालों के अन्य कर्मचारियों की भी जांच करायी जाएगी।

कानपुर / बालगृह में 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित

उधर, कानपुर में राजकीय बालगृह में 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनमें 17 साल की दो किशोरियां प्रेग्नेंट भी हैं। एक गर्भवती किशोरी कोरोना पॉजिटिव होने के साथ एचआईवी पॉजिटिव भी है और दूसरी हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की रिपोर्ट मांगी है। दोनों किशोरियां 8 महीने की गर्भवती हैं। दोनों को जज्चा-बच्चा अस्पताल मे रेफर किया गया था। प्रेग्नेंट बच्चियों से जुड़े दस्तावेज शेल्टर होम में रखे गए हैं। संक्रमण की वजह से शेल्टर होम को सील कर दिया गया है। पूरे स्टाफ को क्वारैंटाइन किया गया है।

भाजपा की वर्चुअल रैली

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच भाजपा देशभर में वर्चुअल रैलियों का आयोजन कर रही है। रविवार को भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तर प्रदेश में पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार 2 का पहला साल उपलब्धियों का और चुनौतियों से निपटने का साल रहा है। उन्होंने देश को आश्वासन देते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित और मजबूत हैं। जेपी नड्‌डा ने कहा- कोरोना संकट के साये में हम इस रैली में प्रतिभाग कर रहे हैं। कई लोगों की जीवन लीला कोरोना के कारण समाप्त हुई है। उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं और कोरोना संक्रमितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह साल के कार्यकाल में छह दशक के गैप को पाटने का काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री