न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी / 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 155 की हुई मौत, अब शॉपिंग मॉल्स में भी मिलेगी शराब

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर अभी जारी है। शनिवार को 288 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 6017 तक पहुंच गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 May 2020 12:22:00

यूपी / 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 155 की हुई मौत, अब शॉपिंग मॉल्स में भी मिलेगी शराब

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर अभी जारी है। शनिवार को 288 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 6017 तक पहुंच गई। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा प्रवासी मजदूरों के कारण बढ़ा है। कोरोना से फिरोजाबाद, अलीगढ़ और बुलंदशहर में एक-एक मौत हुई। प्रदेश में अब तक 155 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 82 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब तक 3406 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

रेलवे अस्पताल की अटेंडेट निकली कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेश की राजधानी में शनिवार को 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें रेलवे अस्पताल की अटेंडेट समेत 11 और लोगों में संक्रमण मिला है। इसमें एक मरीज प्रतापगढ़ निवासी व एक कानपुर निवासी है। जिला नोडल ऑफीसर कोविड डॉ केपी त्रिपाठी के मुताबिक एक रेलवे अस्पताल की अटेंडेट में वायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा आठ प्रवासी मजदूर हैं। यह बीकेटी, निगोहा, मलिहाबाद व आलमबाग के क्वारंटाइन सेंटर में ठहरे थे। वायरस की पुष्टि के बाद सभी को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है।

वहीं, एक युवती मुंबई से लौटी थी। यह गोमतीनगर निवासी है। इसमें भी वायरस की पुष्टि हुई है। साथ ही एक महिला कानपुर के फहीमाबाद निवासी है। वहीं, एक प्रतापगढ़ का रहने वाला है। ऐसे में अब राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 323 तक पहुंच गई है। कानपुर और प्रतापगढ़ की संख्या लखनऊ में नहीं जोड़ी जाएगी। अगर दोनों की जोड़ते है तो यहां मरीजों की संख्या 325 तक पहुंच गई है। शहर के कुल पॉजिटिव दस मरीजों में से पांच एक ही परिवार के हैं। इसमें तीन महिला, एक किशोरी व एक पुरुष है। सीएमओ की टीम ने शनिवार को सिफतनगर, लोधपुरवा , गोसाईगंज क्षेत्र में संक्रमण से मुक्ति का अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 278 घर का भ्रमण किया।

शुक्रवार की तरह शनिवार को भी जौनपुर में सबसे ज्यादा 32 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं, फैज़ाबाद रोड पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव और उनकी बेटी टीना ने पलायन कर रहे मजदूरों को खाने के पैकेट दिए और उनका हालचाल लिया। अखिलेश की बेटी टीना को पहले भी लोगों की मदद करते देखा जा चुका है। टीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

3 शिफ्ट में होगा काम

इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यालयों में अब उपस्थिति 33% से बढ़ाकर 50% तक करने का आदेश जारी कर दिया है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अब सरकारी दफ्तरों में अब से 50% कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। आदेश में कहा गया है कि रोस्टर ऐसे तैयार हो कि कर्मचारी अल्टरनेट डे पर दफ्तर आएं। विभागाध्यक्षों को सभी कार्य दिवस पर आना होगा। वहीं, नई व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी तीन शिफ्ट में आएंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, दूसरी शिफ्ट 10 बजे से शाम 6 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 11 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी खुलेंगे

- लखनऊ में मंगलवार से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी खुलेंगे। हालांकि, कॉम्प्लेक्सों में सिर्फ 33% दुकानें ही खुलेंगी। जबकि मॉल खोलने की मंजूरी अभी नहीं दी गई है।

- लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि दुकानों का रोस्टर बनाने की जिम्मेदारी कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों को दी गई है।

- कॉम्प्लेक्स में 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

- दुकान में एक बार में अधिकतम तीन ग्राहक ही जा सकेंगे।

- बिना सैनिटाइज किए कॉम्प्लेक्स को खोलने की अनुमति नहीं होगी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मेन गेट पर थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर रखवाना अनिवार्य होगा।

शॉपिंग मॉल्स में भी मिलेगी शराब

उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में अब शॉपिंग मॉल्स में शराब बेची जा सकेगी। योगी सरकार ने शापिंग माल्स में महंगी विदेशी शराब, बीयर और वाइन बेचने की इजाजत दे दी है। मौजूदा समय में विदेशी शराब की बिक्री फुटकर दुकानों और मॉडल शॉप्‍स में होती है। पहले मॉल में विदेशी शराब की फुटकर बिक्री का प्रावधान नहीं था। सील्‍ड बोतलों में मॉल में विदेशी शराब की बिक्री के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे।

ये लाइसेंस किसी भी पात्र व्‍यक्‍ति, कम्‍पनी, भागीदारी फर्म, प्रोपराइटरी फर्म या सोसाइटी द्वारा प्राप्‍त किए जा सकते है।

मॉल जिनमें ऐसी दुकाने खोली जायेंगी उनका न्‍यूनतम प्‍लिंथ ऐरिया 10000 वर्ग फीट होना चाहिए जिसमें डिपार्टमेंटल स्टोर्स या सुपर मार्केट या हाइब्रिड हाइपर मार्केट सम्‍मिलित हैं।

प्रीमियम रिटेल वेण्ड में न्‍यूनतम 500 वर्ग फीट का कार्पेट एरिया होना चाहिए और इनमें ग्राहकों को प्रवेश करने और अपनी इच्छानुसार शेल्फ से ब्राण्ड चुनने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

दुकान सुसज्जित शेल्फ सहित वातानुकूलित होगी जिससे कि विभिन्न प्रकार के ब्राण्ड शेल्फ में व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किए जा सकें।

आदेश के अनुसार मॉल्स में मिलने वाली शराब के दाम ज्यादा चुकाने होंगे। हालांकि शराब बिक्री होने का मतलब ये नहीं होगा कि वहां पर शराब का सेवन भी किया जा सकता है। मॉल्स में शराब के सेवन पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी और इसका सख्ती से पालन करवाया जाएगा।

बता दे, योगी सरकार ने शराब उत्पादन करने वाली कंपनियों को 20 अप्रैल से शराब और बीयर उत्पादन की अनुमति दी थी। इससे पहले लॉकडाउन के कारण यूपी में शराब की बिक्री बंद थी।

कल से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

सोमवार से घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। दो महीने बाद विमान संचालन के लिए अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यात्रियों और स्टाफ पर निगरानी के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने एक मूवेबल कैमरा भी लगा दिया है।

कैमरे के जरिए सीआईएसएफकर्मी यात्रियों की आईडी, टिकट की जांच थोड़ी दूर बैठे कर सकेंगे। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वह अपने ई-बोर्डिंग पास के साथ मास्क, सैनिटाइजर जरूर रखें।

155 लोगों की मौत

राज्य में 155 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो गई है। सबसे ज्यादा 33 लोगों ने आगरा में जान गंवाई है। मेरठ में 21, मुरादाबाद में 11, अलीगढ़ में 10, कानपुर नगर में 9, फिरोजाबाद में 6, नोएडा में 5 और झांसी-मथुरा-संतकबीर नगर-वाराणसी में 4-4 मौत हुई हैं। प्रयागराज-अयोध्या-गोरखपुर में तीन-तीन मौत हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ