न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें, 7000 से ज्यादा संक्रमित

चीन के बाद कोरोना वायरस की वजह से जिस देश को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है वे इटली है। इटली में कोरोनो वायरस की वजह से 133 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Mar 2020 8:31:10

चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें, 7000 से ज्यादा संक्रमित

चीन के बाद कोरोना वायरस की वजह से जिस देश को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है वे इटली है। इटली में कोरोनो वायरस की वजह से 133 लोगों की मौत हुई है। कोरोनो वायरस के 1,492 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह इटली में कुल 7,375 मामले हो गए हैं और मृतकों की संख्या 366 हो गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि अधिकांश मौतें उत्तरी इटली में लोम्बार्डी क्षेत्र में हुई हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के अपने प्रयासों के तहत देश भर के सिनेमाघरों, थियेटरों और संग्रहालयों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। सरकारी वेबसाइट पर प्रकाशित आदेश के मुताबिक उत्तरी इटली के कई इलाकों में 1.5 करोड़ लोगों को जबरन घरों में बंद रखने के अलावा सरकार ने देश भर में स्कूलों, नाइट क्लबों और कसीनो को भी बंद कर दिया है। घातक वायरस को फैलने से रोकने के सरकार के कठोर प्रयासों के तहत यह कदम उठाया गया। प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने वेनिस और मिलान समेत उत्तरी इटली के बड़े हिस्सों में आवाजाही पर सख्त पाबंदियां लगाने की योजना पर हस्ताक्षर किए हैं।

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

दक्षिण कोरिया में 50 की मौत

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दक्षिण कोरिया के सैकड़ों चर्च रविवार को बंद रहे और ऑनलाइन सेवाएं दी गईं। गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया में एक सप्ताह से अधिक समय में कोरोना वायरस के न्यूनतम मामले सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया में 7,313 मामले दर्ज किए गए हैं। मरने वालों की संख्या 50 हो गई है।

वैज्ञानिकों ने तस्वीरों में कैद किया कोरोनावायरस का असली चेहरा

ईरान में 194 की मौत

ईरान में कोरोना वायरस से 49 और लोगों की मौत रविवार को हो गई। इस्लामी गणराज्य में वायरस फैलने की शुरुआत से अब तक यह एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा मौतें हैं। यहां वायरस से मरने वालों की संख्या 194 पर पहुंच गई है।

सिर्फ 2 मीटर तक फैलता है कोरोना वायरस, 98% चांस ठीक होने के : AIIMS डायरेक्टर

भारत में 39 मामले

केरल में 5 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को 39 हो गई। पिछले महीने इटली से आए केरल के एक दंपति और उसके बेटे और और उनके दो रिश्तेदारों को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लगभग एक सप्ताह पहले इटली से लौटे दंपति और उसका बेटा हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य जांच से बच निकले थे।

दुनियाभर में अभी तक कोरोना वायरस के 1,09,421 मामले सामने आ चुके हैं। 3798 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5839 गंभीर हैं। भारत में अब तक 39 मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस को लेकर पाकिस्तान में पठान ने चीन पर उतारा गुस्सा, कहा - गधे..., देखे वीडियो

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर