न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 2 मीटर तक फैलता है कोरोना वायरस, 98% चांस ठीक होने के : AIIMS डायरेक्टर

कोरोना वायरस (Coronavirus) का डर सोशल मीडिया पर फैल रही तरह-तरह की खबरों से ज्यादा है। सोशल मीडिया पर इस वायरस से जुड़े कई मिथक तेजी से वायरल हो रहे है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Mar 2020 5:27:24

सिर्फ 2 मीटर तक फैलता है कोरोना वायरस, 98% चांस ठीक होने के : AIIMS डायरेक्टर

कोरोना वायरस (Coronavirus) का डर सोशल मीडिया पर फैल रही तरह-तरह की खबरों से ज्यादा है। सोशल मीडिया पर इस वायरस से जुड़े कई मिथक तेजी से वायरल हो रहे है। ऐसे में दिल्ली स्थित एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया का इस वायरस के बारे में कहना है कि कोरोना वायरस से खौफ में जीने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस 1 ह्यूमन वायरस है। इसका जानवरों से कोई लेना-देना नहीं है। नॉनवेज खाने से कोरोना वायरस नहीं होता है और रही मास्क की बात तो एक एक स्वस्थ इंसान को इसको पहनने की कोई जरूरत नहीं है। डॉ गुलेरिया के मुताबिक कोरोना वायरस से मौत की दर 2 से 3% ही है, यानी 98% लोग ठीक हो जाएंगे।

कोरोना वायरस को लेकर पाकिस्तान में पठान ने चीन पर उतारा गुस्सा, कहा - गधे..., देखे वीडियो

नॉनवेज खाने से कोरोना होने की आशंका नहीं

नॉनवेज से जुड़ी धारणा को दूर करते हुए डॉ गुलेरिया ने बताया कि कोरोना वायरस 1 ह्यूमन वायरस है। इसका जानवरों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक इंसान से दूसरे इंसान को ही होता है इसलिए नॉनवेज खाने से कोरोना वायरस होने की कोई संभावना नहीं है।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus in india,coronavirus spread,aiims,aiims doctor,aiims director,mask,temperature,coronavirus news,news

मास्क पहनने की किसको जरूरत

डॉ रणदीप गुलेरिया ने बताया कि एक स्वस्थ इंसान को मास्क पहने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अगर किसी को जुकाम-खासी है और वो चाहता है कि उसका इंफेक्शन किसी और को ना हो, तो वह मास्क पहन सकता है। रही बात एन-95 मास्क तो यह मास्क उन लोगों को पहनने की जरूरत है जो पेशेंट के साथ डील कर रहे हैं यानी कि कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इसका मतलब है कि हेल्थ केयर वर्कर्स को मास्क पहनने की जरूरत है।

रिपोर्ट में दावा - कोरोना से अमेरिका में जा सकती है तकरीबन 4.8 लाख लोगों की जान

2 मीटर तक ही जा पाता है वायरस

AIIMS डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के आसपास में किसी शख्स को कोरोना वायरस हुआ है, तो पूरी आबादी को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोरोना वायरस एक ड्रॉपलेट इनफेक्शन है जो 2 मीटर तक ही जा पाता है। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना से पीड़ित कोई शख्स खांसता है तो इसका वायरस 2 मीटर की दूरी तक हवा में रहता है और अगर कोई व्यक्ति उस वक्त उस हवा को सांस के जरिए अंदर लेता है तो उसे यह इंफेक्शन हो सकता है।

डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि यह वायरस सरफेस यानी सतह पर यानी दरवाजे टेबल या किसी और सतह पर आ सकता है इसलिए हाथ धोते रहना बहुत जरूरी है। बता दे, यह वायरस किसी सतह पर 9 दिनों तक जीवित रहता है।

दुनिया में कोरोना वायरस से होंगी 1.5 करोड़ लोगों की मौत

अल्कोहल और कोरोना वायरस का कोई लेना-देना नहीं

डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि ये कहना गलत है कि शराब पीने से कोरोना वायरस ठीक होता है। उन्होंने कहा कि अल्कोहल और कोरोना वायरस का कोई लेना-देना नहीं है।

तापमान से नहीं है ताल्लुक

डॉ गुलेरिया ने कहा कि ऐसा नहीं है कि यह वायरस केवल ठंडी जगह वाले देशों में ही फैल रहा है। यह वायरस सिंगापुर जैसे गर्म देशों में भी फैल रहा है। उन्होंने कहा कि सर्दी में यह वायरस ज्यादा समय तक रह सकता है लेकिन अगर हम अपनी तरफ से इन्फेक्शन को रोकने के सभी तरीके अपनाते हैं, तो हम सुरक्षित रह सकते हैं। कोरोना वायरस को लेकर अभी तक कोई वैक्सीन या दवा नहीं आई है क्योंकि यह एक नया वायरस है।

बता दे, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से 3483 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस की वजह से अब 100,840 लोग संक्रमित हो गए है। चीन से शुरू हुआ कोरोना दुनिया के 90 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। चीन में शुक्रवार को इस बीमारी से 28 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 3070 हो गई है।

कोरोना वायरस की वजह से चीन में इस बिजनेस को हुआ फायदा, कमाई में आया जबरदस्त उछाल

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर