न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का कहर चीन से ज्यादा इटली में, मृतकों की संख्या 3400 के पार

वायरस के प्रकोप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इटली में मृतकों का आंकड़ा चीन से ज्यादा हो गया है। इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 3405 लोगों की मौत हो गई है जबकि चीन में मृतकों की संख्या 3100 के करीब है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Mar 2020 1:53:23

कोरोना का कहर चीन से ज्यादा इटली में, मृतकों की संख्या 3400 के पार

चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस दुनियाभर में 10 हजार लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। भारत, अमेरिका सहित यूरोपीय देश इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वायरस के प्रकोप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इटली में मृतकों का आंकड़ा चीन से ज्यादा हो गया है। इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 3405 लोगों की मौत हो गई है जबकि चीन में मृतकों की संख्या 3100 के करीब है। इटली में मृतकों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई है। फ्रांस सहित यूरोप के अन्य देश भी इस वायरस से बुरी तरह प्रभावित हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिक एवं सरकारें इस वायरस से लड़ने का टीका विकसित करने के लिए दिन रात प्रयास कर रही हैं लेकिन अभी इसके इलाज के लिए वैक्सीन बनाने में उन्हें सफलता नहीं मिली है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के प्रकोप के लिए एक बार फिर चीन को निशाने पर लिया है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ह्वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चीन ने यदि इस वायरस को वुहान में रोक लिया होता तो दुनिया को इस महामारी का सामना नहीं करना पड़ता। बता दें कि चीन के शहर वुहान से ही इस वायरस से संक्रमण की शुरुआत हुई। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि हम चीन से आए वायरस को हराने के लिए अपना प्रयास जारी रखे हुए हैं। इस वायरस के पैदा होने वाले शहर वुहान में इस पर रोक लगाई जा सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस वायरस से पूरी दुनिया परेशान है।

अमेरिका में इस वायरस का असर बड़े पैमाने पर हुआ है। गुरुवार तक यहां कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,100 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में वायरस से संक्रमण मामलों में तेजी आई है। इस वायरस की संक्रमण की चपेट में आने से करीब 170 लोगों की मौत हो गई है।

22 मार्च को भारत में 'जनता कर्फ्यू'

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 209 हो गई है। जबकि पांच लोगों की मौत हो गई है। देश में फैलते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात 8 बजे के अपने संबोधन में लोगों से 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' लगाने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि जनता कर्फ्यू यानि जनता के लिए जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। उन्‍होंने देशवासियों से अपील की कि वह रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घर ही रहें। लोग घरों से बाहर ना निकलें। उन्‍होंने अपील की कि 10 साथियों को जनता कर्फ्यू के बारे में बताएं। रविवार को शाम 5 बजे सायरन बजाया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि देश में दूध, खाने-पीने का सामान, दवाइयां, जीवन के लिए ज़रूरी ऐसी आवश्यक चीज़ों की कमी ना हो इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। ये सप्लाई कभी रोकी नहीं जाएगी। देशवासी जरूरी सामान संग्रह करने की होड़ न लगाएं।'

- पीएम मोदी ने कहा, 'कोरोना महामारी से उत्पन्न हो रही आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में सरकार ने एक COVID-19-Economic Response Task Force के गठन का फैसला लिया है।

- पीएम मोदी ने कहा, 'आपसे मैंने जब भी जो भी मांगा है। मुझे कभी देशवासियों ने निराश नहीं किया है। मैं 130 करोड़ देशवासियों से आपसे, कुछ मांगने आया हूं। मुझे आपके आने वाले कुछ सप्ताह चाहिए। आपका आने वाला कुछ समय चाहिए। प्यारे देशवासियों अभी तक विज्ञान कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ निश्चित उपाय नहीं सोच पाया है। न ही इसकी कोई वैक्सीन बन पाई है। ऐसी स्थिति में हर किसी की चिंता बढ़नी स्वाभाविक है। आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएंगे। इस तरह की वैश्विक महामारी में एक ही मंत्र काम करता है- 'हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ'।

- पीएम मोदी ने कहा, 'संकट के इस समय में मेरा देश के व्यापारी जगत, उच्च आय वर्ग से भी आग्रह है कि अगर संभव है तो आप जिन-जिन लोगों से सेवाएं लेते हैं, उनके आर्थिक हितों का ध्यान रखें। हो सकता है आने वाले दिनों में ये लोग दफ्तर न आ पाएं, आपके घर न आ पाएं। ऐसे में उनका वेतन न काटे, पूरी मानवीयता और संवेदनशीलता के साथ फैसला लें। हमेशा याद रखिएगा कि उन्हें भी अपना परिवार चलाना है, परिवार को बीमारी से बचाना है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर