न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थानः लॉकडाउन के बावजूद बूंदी में 2 जगह लगा मेला, जुटी भारी भीड़

राजस्थान के बूंदी में लॉकडाउन और राजस्थान सरकार की ओर से धारा 144 लगाए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग एक जगह एकत्र हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Apr 2020 3:08:17

राजस्थानः लॉकडाउन के बावजूद बूंदी में 2 जगह लगा मेला, जुटी भारी भीड़

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid -19) की महामारी से लड़ने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। लोगों को घरों से निकलने की मनाई है लेकिन राजस्थान के बूंदी में लॉकडाउन और राजस्थान सरकार की ओर से धारा 144 लगाए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग एक जगह एकत्र हो गए। हर साल की तरह इस बार भी नवरात्र पर आयोजित कार्यक्रम में लोग शामिल हुए जबकि इस बार लॉकडाउन लगा हुआ था और लोगों के एक जगह पर एकत्र होने पर पाबंदी लगी हुई है। शुक्रवार को अंधविश्वास के खेल को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग 2 जमा हो गए थे। राजस्थान के बूंदी जिले के रामनगर और लाखेरी कस्बे में अंधविश्वास के खेल के मामले में बूंदी के सदर थाना पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

आजतक की खबर के अनुसार अंधविश्वास का खेल गली-गली चल रहा था तो लोगों की भीड़ छतों से लेकर जमीन तक अटी हुई थी। लोग अंधविश्वास के कई करतब दिखा रहे थे और छतों से लेकर नीचे मकान क्या जमीन जहां जगह मिली वहां इस नजारे को देखने के लिए लोग इकट्ठे हो रहे थे।

बूंदी जिले के रामनगर में झंडा निकालने के दौरान यह दृश्य सामने आया था तो बूंदी के लाखेरी कस्बे में यह नजारा माताजी के मंदिर में देखा गया। जहां पुजारी को भाव आया और वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ा और अपने-अपने घर जाने को कहा। पुलिस को लोगों को समझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और मंदिर के पुजारी को भी समझाना पड़ा जो अंधविश्वास का खेल चला रहा था।

हालांकि रामनगर में मामला थोड़ा अलग था और जहां सैकड़ों की संख्या में छत से लेकर जमीन तक लोगों की भीड़ दिखी। तलवार अर्ध नग्न होने के साथ ही यहां पर अंधविश्वास का खेल दिखा रहे थे। हालांकि इस मामले में सदर थाना पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मामला शांत करवाया और लोगों को अपने-अपने घर जाने को कहा। इस पूरे मामले में आडंबर और अंधविश्वास का खेल कराने वाले मुख्य 5 आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे, राजस्थान में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के 33 जिलों में से 22 जिलों में संक्रमित मिल चुके हैं। रविवार को कोटा में 60 साल के संक्रमित की मौत हो गई। राजस्थान में यह संक्रमण से छठवीं मौत है। सोमवार को संक्रमण के आठ नए केस सामने आए। इनमें छह जमाती हैं। झुंझुनू में मिले सभी पांच संक्रमित जमाती हैं। वहीं, डूंगरपुर में दो पॉजिटिव मिले। एक पहले से संक्रमित व्यक्ति का 11 साल का पोता है। दूसरा 22 साल का जमाती है। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 274 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर